Skip to main content

धूमधाम से मना 71वां गणतंत्र दिवस, देश भक्ति से भरे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चो ने जीता दिल


 


बडवाह - केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र बड़वाह  (म.प्र )के परेड ग्राउंड में 71 वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया।  समारोह की शुरुआत केंद्र के प्राचार्य श्री हेमराज गुप्ता द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण है परेड द्वारा राष्ट्रीय सलामी से की गयी। परेड में कुल 240 बल सदस्यों ने भाग लिया। परेड का नेतृत्व सहायक कमांडेंट श्री विश्वनाथ आवुती द्वारा किया गया। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने अपने संबोधन में उपस्थित महिलाओं बच्चों बल सदस्यों एवं आगंतुकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई दी ।उन्होंने कहा कि हमारे देश को गणतंत्र हुए 70 वर्ष पूरे हो गए हैं। 26 जनवरी 1950 को भारत का अपना संविधान लागू हुआ, यह दिन भारत के इतिहास का एक स्वर्णिम दिन है। भारतीय संविधान दुनिया के संहिता ग्रंथों में विशालतम ही नहीं ,दृढतम भी है। भारतीय संविधान ने हर मुश्किल को आसान किया है ।लोकतंत्र को जब कभी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है, संविधान ने राह दिखाई है ।विकास की प्रक्रिया में कई बार संविधान में संशोधन भी करना पड़ा है ,पर संशोधन तो विकास की मार्ग है। संविधान में उल्लेखित मौलिक अधिकार हो या मौलिक कर्तव्य, इसमें भारतीय संस्कृति उसकी  विरासत की आत्मा के दिव्य दर्शन हुए बिना नहीं रहेंगे ।संविधान ने हमें आजादी दी है मगर उसके साथ हम से अपेक्षा भी रखी जाती है कि हम अपने कर्तव्य जिसे मूल कर्तव्य कहते हैं का पालन करें।




   भारत राजनीतिक स्वतंत्रता हासिल करने के साथ-साथ पूरी तरह से आर्थिक स्वतंत्रता की ओर अग्रसर हो रहा है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारत ने सारी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है ।हमें विश्वास है कि भारत 2020 तक विश्व की एक महाशक्ति के रुप में उभरेगा। आर्थिक और तकनीकी प्रगति का मतलब आम लोगों के लिए बहुत कुछ अलग हो सकता है पर   केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के लिए उच्च कोटि की सुरक्षा प्रदान कर देश की आर्थिक प्रगति में सहयोग करना है ।उन्होंने यह भी कहा कि सब जानते हैं और समझते हैं कि सफलता अर्जित करने के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ता है।



  अंत में महिलाओं व बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें पारिवारिक एवं इकाई के बल सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर सभी लोगों को मिठाईयां वितरित की गयी। प्रशिक्षण केंद्र में बड़वाह शहर में स्थित ज्योतिर्मय मुक बधिर विद्यालय के दिव्यांगों व केंद्रीय विद्यालय बच्चों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...