बड़वाह। सिर्वी समाज की कुल देवी आई माता का निर्मित भव्य मंदिर ग्राम बडेल मे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दूसरे दिन पीठस्थ देवताओं का स्थापन पुष्पाधिवास, अन्ताधिवास एवं धु्रपदिपाधिवास व यज्ञ हुआ। आचार्य पं. रविषंकर शर्मा कवाणा ने बताया है कि यज्ञो वै विष्णः अर्थात यज्ञ मे साक्षात भगवान विष्णु है। मुकेश परिहार ने बताया है कि सर्वकामनाओं की प्राप्ति हुई। यज्ञ मे वैदिक विद्वान पं सत्यम तिवारी गणपती शास्त्री, संदीप शास्त्री इंदौर एवं यज्ञशाला प्रमुख पं. अखिलेष जोशी बड़वाह भी यज्ञ संचालन मेे सहयोग प्रदान कर रहे है। सायं 6 बजे पं. सत्यनारायण शर्मा द्वारा देवी भागवत के प्रवचन हुए। समाज के सुनील परिहार ने बताया कि यज्ञशाला के बाद आरती एवं महाप्रसादी वितरण हुआ। इस दौरान पवन परिहार, ओम राठौर, इंद्र काग, राजेन्द्र पटेल सहित समाज जन शामिल हुए।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment