Skip to main content

स्टेट बैंक कर्मचारी युनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न


सीहोर। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अवार्ड स्टाफ एम्प्लोयीस यूनियन भोपाल अंचल के अन्तर्गत आनेवाले क्षेत्र क्रमांक 4 के सिहोर में वृन्दावन गार्डन में क्षेत्रीय सम्मलेन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के दो वरिष्ठ पदाधिकारि उमेश कौशिक सहायक महासचिव और नरेन्द्र चौरे संगठन सचिव की सेवा निवृति पर विदाई दी गयी। कार्यक्रम के आयोजन में क्षेत्रीय सचिव संदीप शर्मा, विनीत खत्री व आयोजन समिति की सक्रिय भूमिका रही। इस सम्मेलन मे भाग लेने के लिये ग्वालियर से रहीम खान अंचल उपाध्यक्ष, हेमन्त गोस्वामी उप महासचिव ग्वालियर, हर्ष अरोरा सहायक महासचिव, इंदौर से कमल जोशी अंचल उपाध्यक्ष, हेमन्त नल्वडे अंचल कोषाध्यक्ष और भोपाल अंचल क धर्मेन्द्र श्रीवास्तव अंचल उपाध्यक्ष, पंकज सक्सेना अंचल उप महासचिव, सुभाष बोरना अंचल कोषाध्यक्ष, प्रबोध पाठक, बीबी अरोरा, मनोज सोनी, संदीप शर्मा, मनीष जैसल, अभिषेक परांजपे, शोभित वढेल, अमित शर्मा, सिद्धार्थ सिंह, वसुदेव जेथानी, दीपक दुबे, प्रदीप मीना, महेन्द्र के अलावा युनियन मुखयालय भोपाल से रजत मोहन वर्मा सर्कल अध्यक्ष, नलिन शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शुपृभा गुप्ता उपाध्यक्ष, अरुण भगोलिवाल महासचिव, प्रदीप बिलाला उप महासचिव, प्रवीण मेघानी सर्कल कोषाध्यक्ष, नवरत्न सारस्वत आदि ने इस सम्मलेन में अपने विचार रखे।
वरिष्ठ प्रबन्धन से प्रमोद कुमार बंसल  उप महाप्रबंधक, बीआर खत्री क्षेत्रीय प्रबन्धक, शैलेन्द्र लाल मुख्य प्रबंधक एचआर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और बैंक में हो रहे आधुनिक परिवर्तन के अनुरुप कार्य करने की सलाह दी। रजत मोहन वर्मा द्वारा संघ के कार्यों के बारे मे और कर्मचारियों के मूलभूत अधिकारो के बारे मे अपने विचार रखे। अरुण भगोलिवाल द्वारा 11वे वेतन समझौते में आ रही सरकारी आचरणों के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होने कहा हमारे संघर्ष का फल अच्छा ही होगा और आगामी वेतन समझौता हमारी मांगो के अनुसार ही होगा।
उमेश कौशिक, संदीप शर्मा और नरेन्द्र चौरे ने सम्मेलन मे पधारे चार सौ से अधिक साथियो का साधुवाद किया। सम्मलेन मे कर्मचारियों की अनेक समस्याओ पर सार्वजनिक रुप से विचार विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त यूएफबीयू सीहोर के संयोजक किशोर सिंह सिसोदिया सह सचिव मनोज दुबे एवं डीपी मगरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन क्रमश: प्रतीक्षा शर्मा, रेखा शारदे, आशीष झवर, अंशुल माथुर व वत्सला शर्मा ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...