अखंड ब्राह्मण समाज की बैठक स्थानीय शास्त्री विद्यालय में संपन्न हुई।
आष्टा। बैठक की अध्यक्षता पंडित घनश्याम शर्मा ने की। कोषाध्यक्ष संजीव दीक्षित ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में पुनः सर्वसम्मति से राजेश शर्मा को अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर उपस्थित विप्र बंधुओं ने श्री शर्मा का स्वागत किया। बैठक में सर्व ब्राह्मण महासभा सीहोर के जिला अध्यक्ष अक्षत पाठक, मनीष पालीवाल, दिनेश शर्मा पत्रकार, नवीन शर्मा, पुष्पेंद्र उपाध्याय, बसंत पाठक, अजय भारद्वाज, सुनील शर्मा, रूद्र व्यास, सुदर्शन व्यास, योगेश शास्त्री, सुरेश दुबे, संतोष शर्मा, सुनील शर्मा, कपीश शर्मा, सतीश बिरथरे, हर्षित शर्मा आदि मौजूद थे।
Comments
Post a Comment