Skip to main content

खरगौन जिले में जनगणना कार्य शुरु, देश की पूरी प्लॉनिंग का आधार है जनगणना

 


         खरगोन -  देश की जनगणना 2021 को लेकर गत दिवस इंदौर संभाग के खरगौन जिले में स्वामी विवेकानंद सभागृह में एसडीएम, तहसीलदार, गणना सहायकों, प्रगणकों व संगणकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्यालय भोपाल से आए रजनीश कुमार भार्गव एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षण लक्ष्मण मोटवे द्वारा प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में मकानों की सूचीकरण एवं मकानों की गणना मोबाईल एप्प से संबंधित प्रावधान व क्रियाविधि बताई गई। भारतीय जनगणना की इतिहास में यह पहली जनगणना होगी, जिसमें मिश्रिम माध्यमों में मोबाईल एप्प की सहायता से संपादित किया जाएगा। इसके अलावा विस्तृत जनगणना की कार्यविधि के बारे में अवगत कराया गया। भारत की जनगणना के परिचय में गांव, नगर एवं वार्ड स्तर तक के आंकड़ों के लिए प्राथमिक स्त्रोत के एकत्रीकरण के बारे में जानकारी दी गई। दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत सीईओ श्री डीएस रणदा के मार्गदर्शन में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण में सभी अनुभागों के एसडीएम उपस्थित रहे।.



जनगणना 2021 की विशालता व विविधता
        जनगणना-2021 37 राज्य व केंद्र शासित राज्यों सहित 725 जिलों के 6.5 लाख गांव, 8 हजार नगरों व शहरों, 25 लाख गणना ब्लॉक, 30 लाख प्रगणकों व पर्यवेक्षकों के सहयोग से पूर्ण होगा। जनगणना के दौरान 16 भाषाओं की प्रश्नावलियाँ व 18 भाषाओं में प्रकाशित अनुदेश पुस्तिकाओं के माध्यम से पूरा किया जाएगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी डॉ. पीएस मालवीय ने बताया कि इस जनगणना में मोबाईल का बड़ा महत्व होगा, जिसकी सहायता से जनगणना के आंकड़े व परिणामों का शीघ्र एवं समय पर प्रकाशन किया जा सकेगा। जनगणना में भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा जिला कलेक्टर्स, नगर निगम आयुक्त, एसडीएम, तहसीलदार, राज्य सरकार व स्थानीय निकायों के कर्मी तथा शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। जनगणना के प्रथम चरण में मकानों का सूचीकरण व मकानों की गणना 1 मई, 2020 से 14 जून, 2020 तक की जाएगी। द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2021 तक की जाएगी, जबकि रिवीजनल राउंड 1 मार्च से 5 मार्च 2021 तक होगा।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...