भोपाल - जनसम्पर्क एवं आध्यात्म मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने द बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के बुद्ध स्टैच्यू डोनेशन कार्यक्रम में कहा कि राज्य सरकार महाबोधि सोसायटी के साथ सांची में बौद्ध संग्रहालय तथा अध्ययन एवं प्रशिक्षिण केन्द्र बनाएगी। उन्होंने बताया कि पिछले माह श्रीलंका यात्रा के दौरान महाबोधि सोसायटी के अध्यक्ष और श्रीलंका सरकार से उन्होंने इस संबंध में विस्तृत चर्चा की है। मंत्री श्री शर्मा ने बताया कि श्रीलंका, जापान, थाइलैंड आदि देशों से भगवान बुद्ध की शिक्षा और संदेश आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। यह जानकारी सांची में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध संग्रहालय, अध्ययन और प्रशिक्षण संस्थान को बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में सीता मैया के मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विश्व में सांची ऐसा बौद्ध केन्द्र है, जहां भगवान बुद्ध के संदेश और शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी मिलती है। सांची को दुनिया के अन्य देशों और महानगरों से एयर कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए भोपाल-कोलंबो और भोपाल-बैंकाक आदि महानगरों के लिए सीधी वायुयान सेवा शुरू की जाएगी। श्री शर्मा ने कार्यक्रम में स्थानीय समितियों के पदाधिकारियों को अष्टधातु से निर्मित नौ इंच की भगवान बुद्ध की स्टैच्यू प्रदान की।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment