Skip to main content

योगी सरकार को बदनाम करने के लिए प्रदेश में छोड़े जा रहे है मवेशी - संसदीय कार्य मंत्री खन्ना

लखनऊ - उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि राज्य की योगी सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस शासित मध्य प्रदेश और राजस्थान से उप्र में छुट्टा पशु छोड़े जा रहे हैं।विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश में छुट्टा पशुओं द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में जानकारी चाही। इसके जवाब में प्रदेश के पशुधन मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने कहा कि उनके विभाग ने छुट्टा जानवरों द्वारा फसलों को पहुंचाए गए नुकसान के बारे में कोई आंकड़ा नहीं जुटाया है। कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा ने इसे मंत्री का गैर-जिम्मेदाराना जवाब करार दिया। उन्होंने कहा, 'यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। छुट्टा पशुओं द्वारा फसल बर्बाद किए जाने से परेशान किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार का यह जवाब गैर-जिम्मेदाराना है और सरकार को कांग्रेस सदस्य के सवाल का जवाब देना चाहिए।' इस बीच, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उनकी सरकार को बदनाम करने के लिए मध्य प्रदेश और राजस्थान से छुट्टा पशुओं को उत्तर प्रदेश में छुड़वाया जा रहा है।

उन्होंने कांग्रेस सदस्यों से कहा कि वे मध्य प्रदेश और राजस्थान से शुरू हुए इस सिलसिले को रुकवाएं। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार इस मुद्दे को लेकर काफी गंभीर है और वह छुट्टा गोवंशीय पशुओं को सहारा देने के लिए 'गौ आश्रय स्थल' खुलवा रही है। इसके लिए धन भी जारी किया गया है।जवाब से असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों ने सरकार पर किसानों की परेशानियों के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सदन से बहिर्गमन किया।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...