हरदा - सदस्य राज्य स्तरीय प्रबन्ध समिति भारतीय रेडक्रास सोसायटी, म.प्र. राज्य शाखा श्री राजेश पाटनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री अनुराग वर्मा के निर्देशानुसार भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा हरदा के चेयरमेन डाॅ. ओम मांजु, श्री गोविन्द व्यास तथा संरक्षक राजेश पाटनी ने हरदा शहर में लाॅक डाउन के कारण गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन वितरण का कार्य प्रारम्भ किया गया है। रेडक्रास सोसायटी के कार्यकारिणी सदस्य श्री गोविन्द व्यास द्वारा अपर कलेक्टर हरदा श्रीमती प्रियंका गोयल को पाँच हजार रूपये का चैक दान स्वरूप सौंपा गया। रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों द्वारा जरूरतमंदों को पाँच सौ मास्क वितरण कर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव हेतु जिला प्रशान की गाईडलाईन अनुसार समझाईश दी गई। निःशुल्क भोजन हेतु डाॅ. ओम मांजू मोबाईल नम्बर 9425044867, श्री गोविन्द व्यास मोबाईल नम्बर 9893447250 तथा राजेश पाटनी मोबाईल नम्बर 9425041023 से सम्पर्क किया जा सकता है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment