कांटाफोड़ - पूरा देश कोरोना वायरस जैसी महामारी से बुलंद हौसलों से लड़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिन लॉकडाउन के फैसले को नगर वासियों ने स्वीकार किया है। नगर परिषद कांटाफोड़ भी कोरोनो वायरस को लेकर अलर्ट नजर आ रही है। नगर परिषद मुख्य अधिकारी सतीष घावरी के निर्देश पर नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नगर को सेनेटाइज किया जा रहा है। शनिवार को नगर परिषद के द्वारा फायर मशीन से नगर के वार्ड क्रमांक 5, 6 व 8 को सेनेटाइज किया गया। रोजाना अलग-अलग वार्डो में सेनेटाइज का कार्य किया जाएगा। नगर परिषद द्वारा नागरिकों को घरों के अंदर रहने का आह्वान किया जा रहा है साथ ही यह भी बताया जा रहा है की कोरोनो वायरस से डरने की नही बचने की जरूरत है। इस मुश्किल घड़ी में भारत सरकार व मध्य प्रदेश सरकार आपके साथ खड़ी है। नगर परिषद द्वारा बाहर से आने वाले नागरिकों की सूची तैयार कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया जा रहा है। नगर परिषद के द्वारा किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा रही है। रोजाना गरीब बस्तीयों मैं पहुँचकर नगर परिषद व नवीन पत्रकार संघ के द्वारा भोजन पैकेट का वितरण किया जा रहा है। नगर परिषद के सफाई मित्रों द्वारा इस मुश्किल घड़ी में भी पूरी सतर्कता के साथ नगर की साफ सफाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन भी पूरी तरीके से सतर्क नजर आ रहा है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment