Skip to main content

मध्यप्रदेश के दिल में घुसे कोरोंना ने बढाई सरकार की चिता,

वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारि दल बनाकर स्थिति पर रखेंगे नजर


भोपाल - मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मरीज इंदौर पाए जाने और दो व्यक्तियों की मौत की खबर से सरकार चिंता में आ गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में हुई समीक्षा बैठक में इंदौर की स्थिति पर चिंता जताते हुए निर्देश दिए कि वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का दल बनाकर स्थिति पर नजर रखी जाए। रोग से बचाव के प्रयासों को अंजाम देने के लिए पूरी टीम को सक्रिय किया जाए। वहीं, काम के लिए जो मजदूर दूसरे स्थानों पर गए हैं और लॉकडाउन में फंसे हैं, उनकी सहायता के लिए हर जिले में एक अधिकारी तैनात किया जाए। दूसरे स्थानों पर काम के लिए गए जो लोग घर वापस लौटना चाहते हैं, उनकी पूरी मदद सुनिश्चित की जाए। इसके लिए 104 और 181 नंबर पर मदद के लिए फोन भी किया जा सकता है।


प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा संजय शुक्ला ने बताया कि राज्य में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज और बड़े निजी अस्पतालों को अधिकृत करके उपचार का काम किया जा रहा है। पीपीई किट्स और रोग संक्रमण की जांच के लिए उपचार विधियों को पूरी क्षमता से उपयोग में लाया जाए। बैठक में बढ़ती रोगियों की संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि पूरी क्षमता से जांच का काम हो और लैब की क्षमता भी बढ़ाई जाए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने बैठक में बताया कि नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने पूरे राज्य में पीपी किट्स और मास्क की आपूर्ति के बहुत कम समय में अच्छे प्रयास किए हैं। अन्य विभाग और एजेंसियां भी इसी तरह काम करें। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने बताया सभी संभागों तक थ्री लेयर मास्क पहुंचाए गए हैं। जिलों में तीन लाख से अधिक मास्क पहुंच गए हैं। जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।


इसी तरह प्रदेश के बाहर फंसे लोग राज्य कंट्रोल रूम के नंबर 0755-2411180 पर फोन कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने इंदौर की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर नजर रखी जाए और हर वह कदम उठाए जाएं, जो रोकथाम के लिए जरूरी हों। कर्फ्यू का पूरी तरह से पालन कराया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए। कोरोना प्रभावितों के आसपास पूरी तरह लॉकडाउन रहे। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि जांच और इलाज का काम सभी जिलों में चल रहा है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...