Skip to main content

साधन ना मिलने पर भी 450 किलोमीटर पैदल चल थाने पहुँचा पुलिसकर्मी


पुलिस के जज़्बे को सलाम         


राजगढ़ - सर्व विदित है कि आज पूरा देश कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है इसकी भयावहता के चलते देश की सरकार ने सारे राज्यों में लॉक डाउन के आदेश दिए गए हैं ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके, राज्यों का पुलिस बल लगातार 24 घंटे जनता को इस हेतु आगाह कर रहा है और अपनी ड्यूटियों में संलग्न है, वहीं राजगढ़ जिले में पदस्थ एक पुलिसकर्मी ने अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए जो साहस का कार्य किया है वह निश्चित रूप से एक मिसाल है। थाना पचोर में पदस्थ आरक्षक दिग्विजय शर्मा दिनांक 16.03.20 को अपनी स्नातक परीक्षा हेतु छुट्टी पर अपने घर इटावा (उ प्र) गए थे, छुट्टी के दौरान लॉक डाउन होने से परीक्षायें स्थगित होने के कारण उन्हें ड्यूटी पर लौटना था, और आरक्षक दिग्विजय शर्मा  कर्तव्यनिष्ठा के साथ इटावा (उत्तर प्रदेश) से थाना पचोर के लिए निकल पड़े।



           जहां लॉक डाउन होने से उन्हें कइयों किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा तो कई बार लिफ़्ट भी मिली, लॉक डाउन के कारण रास्ते में कहीं भी भोजन आदि की व्यवस्था ना मिलने से दिग्विजय को भूखा ही रहना पड़ा परंतु दिग्विजय शर्मा ने हार नही मानी और दिनांक 28.03.20 को आखिरकार राजगढ़ पहुंचा। काफी किलोमीटर पैदल चलने के कारण दिग्विजय के पैरो में सूजन थी उसके बावजूद इतनी विपरीत परिस्तिथियों में भी अपनी कर्तव्य परायणता और अनुशासन प्रदर्शित कर पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर आ गया। थाना प्रभारी पचोर श्री सुनील श्रीवास्तव के द्वारा सम्पूर्ण घटनाक्रम पुलिस अधीक्षक महो राजगढ़ श्री प्रदीप शर्मा को बताया जिन्होंने दिग्विजय शर्मा के कर्तव्य के प्रति समर्पण को अनुकरणीय बताया तथा दिग्विजय की भूरी भूरी प्रशंसा की थाना प्रभारी द्वारा दिग्विजय को समस्त स्टाफ़ के समक्ष सम्मानित किया गया ! ऐसे सभी पुलिसकर्मी जो इतने मुश्किल वक्त में भी अपना फर्ज निभा रहे हैं उनको हमारा सलाम


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...