Skip to main content

खनन माफिया बेखौफ होकर छलनी कर रहे है आलम नगरी का पहाङ


खनन माफिया उजाड़ रहे हैं धरती मां की कोख, संरक्षण के अभाव ने छिना प्राकृतिक सौन्दर्य अब बचे केवल ठूंठ 


धोरीमन्ना। आलम नगरी धोरीमन्ना की पहचान यहां की पहाङ और पहाङ मे विचरण करने वाली अनेको वन्यजीव प्रजातियो व दुर्लभ जङी-बूटियों से होती थी लेकिन दुर्भाग्य है कि मामूली लोभ में प्रकृति की इस अनमोल देन को विकृति की तरफ धकेला जा रहा है।खनन माफिया पहाड़ों का सीना छलनी कर रहे हैं दूसरी तरफ शहरीकरण के विस्तार और विकास की अंधी दौड़ में पहाङ के आस-पास जंगल काटे जा रहे हैं,पानी के आवागमन स्थल पाट दिए, ऐसे में धरती माता की गोद लगातार सूनी होती जा रही है। धीरे-धीरे कम होता पानी, ठूंठ बन रहे हरे पेड़,उगते जंगली बबूल….आने वाली वीरानगी को बयां करने के लिए काफी हैं।एक जंगल बनने में जहां सदियों लग गई,उसे उजाडऩे में पल-भर की देर नहीं की जा रही है।पिछले कुछ समय से ही सुप्रीम कोर्ट ने अरावली खनन को आपराधिक कृत्य माना और राजस्थान सरकार को पर्यावरण संरक्षण में लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई। इस कड़ी में प्रदेश का आलम नगरी के रूप मे पहचान रखने वाला धोरीमन्ना कस्बा भी अछूता नहीं है।यहां भी  लगातार अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। पहाङ के किनारे खनन माफियाओ के अस्थायी अड्डे बने हुए हैं,लेकिन न तो खनन विभाग कुछ कर पा रहा है और ना ही वन विभाग।उपखंड प्रशासन भी पूरी तरह से मौन है।आखिर कैसे बचा सकते हैं,लगातार हो रहे अवैध खनन से धरती मां की कोख सूनी हो रही है।पहाङ मे रोजाना सुबह मे तेज धमाको की गुंज आस-पास आबादी क्षेत्र मे निवास कर रहे ग्रामीणो के पक्के मकान जर्जर होकर दरारें आ चुकी है।पहाङ की ओट मे स्थित एमआर टी बेरा स्कूल दरारो से जर्जर हो चुकी है।यहा अध्ययन करने वाले बच्चो के लिए यदि समय रहते प्रशासन ने खनन पर रोक नही लगाई तो कभी भी बङा हादसा हो सकता है।धोरीमन्ना से साता सङक मार्ग के समीप करीब पचास फीट नीचे जमीन मे लगातार विस्फोट करने से बङा गढ्ढा बना हुआ है जिससे यहा बङे हादसे की संभावना बनी रहती है।इसी गढ्ढे के पास ही प्रस्तावित आईटीआई कालेज निर्माणाधीन है।खनन माफिया हौसले इतने बुलंद है कि वन क्षेत्र के दायरे मे कर्मचारीयो से मिलीभगत कर खुलेआम खनन कर रहे है।पहाङ के आस-पास आबादी क्षेत्र होने के कारण हमेशा हादसे की आशंका के चलते कई बार उपखंड कार्यालय मे लिखित मे शिकायत दर्ज करायी लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई।इससे साफ जाहिर है कि खनन माफियाओ पर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मेहरबान है।ग्रामीणो की शिकायत पर वन विभाग व खनन माफियाओ के बीच साठगांठ के चलते आवश्यक कारवाई की ओपचारिकता पूरी महज खानापूर्ति करते नजर आते है।


इनका कहना है।


धोरीमन्ना पहाङ मे लम्बे समय खनन लगातार जारी है। पहाङ मे विचरण करने वाली कई प्रजाति जैसे जरख, सियार, चिंकारा, खरगोश, पाटा, गौह, सहित अनेको प्रजातिया या तो गायब हो रही या अन्य जगह पलायन करने को मजबूर है। ओर पहाङ सुना होकर वन्यजीव प्रजातिया विलुप्त हो रही है।साथ ही पहाङ मे दुर्लभ जङी-बूटिया धीरे-धीरे गायब हो रही है इन बेस्कीमती द्वारा प्राचीन ग्रंथों ओर वेद पुराणों मे चिरायु बनाने के लिए वर्णित है लेकिन प्रशासन की लापरवाही के चलते अनेको दुर्लभ पौधे ओर जङी-बूटिया विलुप्त होने की कगार पर है प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।


रामकिशोर भादू
अखिल भारतीय विश्नोई जीवरक्षा महासभा तहसील अध्यक्ष धोरीमन्ना।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...