Skip to main content

नहीं बिक रहा दूध, किसानों को रोज 43.60 करोड़ का नुकसान


किसानों ने नुकसान की वजह से मवेशियों की खुराक कम कर दी है, इसलिए दूध का उत्पादन भी गिर रहा है।


भोपाल - हरिचरण यादव। कोरोना वायरस लॉकडाउन ने उद्योग ही नहीं, रोज दूध उत्पादन करने वाले किसानों की कमर भी तोड़ दी है। मध्य प्रदेश में ऐसे 60 लाख पशुपालक-किसान रोज करीब 43.60 करोड़ रुपए का नुकसान उठा रहे हैं। इन किसानों का 1.9 करोड़ लीटर दूध नहीं बिक रहा है। किसानों ने नुकसान की वजह से मवेशियों की खुराक कम कर दी है, इसलिए दूध का उत्पादन भी गिर रहा है। अतिरिक्त दूध से किसान घी व मावा बना रहे हैं। मावा खराब होने का डर है तो घी के लिए बाजार नहीं मिल रहा है।


ऐसे हो रहा नुकसान


राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में रोज 4 करोड़ 36 लाख लीटर दूध उत्पादन होता है। ये आंकड़े साल 2018-19 के हैं। भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के पूर्व संचालक बलराम बारंगे बताते हैं कि इसमें से किसान सामान्य दिनों में 50 फीसदी दूध यानी 2 करोड़ 18 लाख लीटर बेचते हैं और इतना ही घरेलू खपत के लिए रखते हैं। लॉकडाउन अवधि में किसानों का 2 करोड़ 18 लाख लीटर में से भी करीब आधा दूध नहीं बिक रहा है, जो अनुमानित 1 करोड़ 9 लाख लीटर है। यह प्रति लीटर 40 रुपये के हिसाब से 43.60 करोड़ रुपये का होता है। बलराम बारंगे का कहना है कि किसानों से यह दूध सहकारी संघ व निजी कंपनियां खरीदती हैं। लॉकडाउन के कारण निजी कंपनियों ने खरीदी लगभग बंद कर दी है। सहकारी दुग्ध संघ खरीद रहे हैं, लेकिन उनके पास अधिकतम 12 लाख लीटर रोज खरीदी करने की क्षमता है, जो फिलहाल 10 लाख लीटर ही खरीद रहे हैं।


दूध उत्पादन में तीसरे पायदान पर मध्य प्रदेश


मध्य प्रदेश दूध के उत्पादन में देश में तीसरे नंबर पर है। पहले पर उत्तर प्रदेश व दूसरे नंबर पर राजस्थान हैं। हर साल दूध उत्पादन की गणना राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड व राज्यों का पशुपालन विभाग करता है। साल 2018-19 के बाद से गणना नहीं हुई है।


स्थानीय बाजारों में भी खपत नहीं


भोपाल संघ के पूर्व चेयरमैन मस्तान सिंह का कहना है कि किसान निजी कंपनियों के साथ-साथ स्थानीय बाजारों में दूध बेचकर परिवार चलाते हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण बाजार बंद हैं। मिठाई, रेस्टोरेंट, होटलों के बंद होने से वहां भी दूध की खपत बंद हो गई है।


किसानों का दर्द


बैतूल जिले के डहुआ गांव के किसान रामशंकर करदाते का कहना है कि वे सहकारी समिति में दूध बेचते हैं। सप्ताह में दो दिन समिति दूध नहीं खरीद रही है। निजी कंपनियों ने तो 30 दिन पहले ही खरीदी बंद कर दी थी। होशंगाबाद के रोहना के किसान रूपसिंह का कहना है कि गांवों में दूध नहीं बिकने की वजह से किसान घर में ही मावा व घी बना रहे हैं।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...