Skip to main content

उपचुनाव ही तय करेंगे मध्‍य प्रदेश सरकार का भविष्‍य


भोपाल - कोरोना संकट के बीच ग्वालियर-चंबल अंचल में खेती-किसानी का काम समाप्त होने के साथ ही उपचुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो जाएगी। शहरी विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव की आहट सुनाई पड़ने लगी है। 15 साल प्रदेश में शासन करने के बाद ग्वालियर-चंबल अंचल ने ही चौथी बार सरकार बनाने में ग्वालियर-चंबल अंचल ने बैरिकेड्स लगा दिया था। एक बार फिर ग्वालियर-चंबल अंचल को तय करना है कि भोपाल में शिवराज सरकार रहेगी या फिर कमल नाथ सरकारी की वापसी होगी। क्योंकि उपचुनाव में अंचल की 14 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना हैं। इन 13 विधानसभा क्षेत्रों से चुने गए विधायकों के कारण ही कांग्रेस सरकार से बाहर हुई है। कमल -नाथ व दिग्विजय सिंह की जोड़ी ज्योतिरादित्या सिंधिया को मत देकर कांग्रेस सरकार की वापसी का रास्ता तलाश रहे हैं। कांग्रेस के सामने दोहरी चुनौती है- पहली महल से मुकाबला करना हैं, दूसरी उसके सामने भाजपा का बूथ तक मजबूत संगठन हैं। इन चुनौतियों के बीच कांग्रेस जातीय समीकरणों में जीत तलाश रही है।


जौरा को छोड़कर भाजपा के उम्मीदवार तय हैं


उपचुनाव के लिए जौरा विधानसभा क्षेत्र को छोड़कर भाजपा के उम्मीदवार तय हैं। विधायकी के साथ कांग्रेस से त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को ही चुनाव मैदान में उतारना लगभग तय है। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। जौरा से स्वर्गीय विधायक बनवारी लाल शर्मा के परिवार का झुकाव सिंधिया की तरफ होने से जौरा से उम्मीदवार तय करने को लेकर भाजपा व कांग्रेस दोनों दुविधा में हैं।


भाजपा के सामने सबसे बड़ी चुनौतीः


भाजपा के सभी उम्मीदवार आयतित हैं। उम्मीदवारों व कार्यकर्ताओं के बीच सामजंस्य बैठाना बड़ी चुनौती है। इन विधानसभा क्षेत्रों से लंबे अरसे काम कर रहे नेता भी इन उम्मीदवारों का इमानदारी के साथ देंगें, या फिर औपचारिकता निभाएंगें। भाजपा रणनीतिकारों ने शिवराज सरकार को बचाने के लिए केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व ने पूरी ताकत लगाने की तैयारी कर ली है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र का मुरैना जिला उपचुनाव में अहम फैसला करेगा।


कमल-नाथ व दिग्विजय के भरोसे कांग्रेसः


ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व के पास कोई चमत्कारी नेता नहीं है कि जो कि उम्मीदवारों को जीताने में उसके चेहरे का उपयोग अंचल में किया जा सके। कमल-नाथ का क्षेत्र से कभी लगाव नहीं रहा है। सवा साल सीएम रहने के बाद वह कभी विमानतल से बाहर नहीं आए । महल की खिलाफत के कारण दिग्विजय सिंह की अंचल में अलग छवि हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी हाइकमान ने दिग्विजय सिंह को स्टार प्रचारक की बजाए नेताओं के बीच समन्वय बनाने का काम सौंपा था। दिग्विजय सिंह के 15 साल के शासन को अब भी लोग भूले नहीं हैं। कांग्रेस की दूसरी पंक्ति में अशोक सिंह व डॉ गोविंद सिंह हैं। अशोक सिंह खुद अपने सियासी करियर को स्थायीत्व देने के लिए संघर्ष के दौर में हैं। डॉ गोविंद सिंह लहार और भिंड तक ही सीमित रहे हैं। इसलिए उनकी मौजूदगी से कांग्रेस उम्मीदवार को कोई माइलेज मिलेगा। इसकी उम्मीद न के बराबर है। कुल मिलाकर उम्मीदवार का चेहरा ही उसे विजयश्री के द्वार तक पहुंचा सकता है।


इन पर दांव लगा सकती हैं कांग्रेस


-ग्वालियर विधानसभाः सुनील शर्मा का नाम पहले नंबर पर हैं। महल से जुड़े रहने के कारण राजा खेमा इन्हें पंसंद नहीं कर रहा है। इसलिए संत कृपाल सिंह का नाम उछाला जा रहा है, जो कि दिग्विजय सिंह के नजदीकी हैं।


- पूर्व विधानसभा क्षेत्रः अशोक सिंह का नाम चर्चाओं में हैं। अशोक सिंह दिग्विजय सिंह के साथ कमल नाथ के नजदीकी भी हैं।लेकिन उपचुनाव में उनकी रुचि नहीं आ रही है। मितेंद्र सिंह दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन अभी कांग्रेस उन पर दांव लगाने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं। पूर्व से बाहरी उम्मीदवार को लाने की भी चर्चा है।


-डबराः डबरा विधानसभा सीट पर भाजपा की लहर में भी कांग्रेस का कब्जा रहा है।बदली हुई परिस्थतियों में सत्यप्रकाश परसेड़िया के इकलौते नाम पर चर्चा है।


-पोहरीः यहां से पूर्व मंत्री रामनिवास रावत का नाम हैं। लेकिन धाकड़ बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण रामनिवास रावत चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे हैं। रामनिवास रावत सिंधिया के नजदीकी रहे हैं। हरिवल्लभ शुक्ला का नाम पर विचार किया जा रहा है। धाकड़ों पर भी कांग्रेस की नजर है।


-मुरैनाः दिनेश गुर्जर, राकेश मावई के नाम पर विचार किया जा रहा है। दिनेश गुर्जर कमल नाथ के नजदीकी है। परुशुराम मु्‌दगल को भी टटोला जा रहा है।


-सुमावलीः मानवेद्र गांधी के नाम पर विचार के अलाला कुशवाह उम्मीदवार की तलाश की जा रही है।


-मेहगांवः पूर्व मंत्री राकेश चौधरी दावेदारी कर रहे हैं। लेकिन उनका अतीत आड़े आ रहा हैं। यहां भी कांग्रेस के नए चेहरे की तलाश हैं। नया चेहरा तलाशने के जिम्मेदारी डॉ गोविंद सिंह को सौंपी गई है।


-दिमनी व अंबाह में भी कांग्रेस वजनदार प्रत्याशी की तलाश कर रही है। रविंद्र सिंह व सत्पप्रकाश शाकवार का नाम भी चर्चाओं में हैं।


-गोहद : कांग्रेस आधा दर्जन से अधिक नामों पर विचार कर रही है।


लॉकडाउन के बाद अभी कई समीकरण बदले जाने की संभावना जताई जा रही है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...