Skip to main content

लॉकडाउन के हर चरण में बढ़ा कोरोना संक्रमण, इंदौर में सभी रणनीति फेल

इंदौर - प्रशासन की सख्ती का कोई असर कोरोना संक्रमण पर नजर नहीं आ रहा। लॉकडाउन दर लॉकडाउन यह तेजी से अपने पैर पसार रहा है। 21 दिन चले पहले लॉकडाउन में जहां औसतन रोजाना 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे थे, वहीं चौथे लॉकडाउन के खत्म होते-होते यह आंकड़ा प्रतिदिन 70 से ऊपर पहुंच गया। बावजूद इसके संक्रमण में कमी का दावा किया जा रहा है। परेशानी की बात यह भी है कि पहले लॉकडाउन में जहां कोरोना से हर तीन दिन में पांच लोगों की मौत हो रही थी, वहीं चौथे लॉकडाउन में यह बढ़कर हर चार दिन में 9 मौत पर पहुंच गया। यानी रोजाना दो से ज्यादा मौत। ये आंकड़े कोरोना नियंत्रित करने के प्रशासन के दावे पर सवालिया निशान लगा रहे हैं।


बंद के 68 दिन : क्यों फैलता गया? अब तक नहीं मिली वजह


पहला चरण (21 दिन) 427 संक्रमित मिले


इंदौर में 24 मार्च की रात से कोरोना का कहर शुरू हुआ था। इसी दिन 25 मार्च से लॉकडाउन की घोषणा भी की गई थी। जो 21 दिन का था और 14 अप्रैल तक चला। इन 21 दिनों में इंदौर में कोरोना के 427 मरीज मिले थे। यानी प्रतिदिन औसतन 20 मरीज से ज्यादा।


दूसरा चरण (19 दिन) 1184 संक्रमित मिले


15 अप्रैल से दूसरा लॉकडाउन शुरू हुआ। यह 3 मई तक चला। इन 19 दिनों में इंदौर में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ और यह 1611 पर पहुंच गई। यानी इन 19 दिनों में 1184 कोरोना पॉजिटिव मिले। यानी रोजाना 62 से ज्यादा।


तीसरा चरण (14 दिन) 954 संक्रमित मिले


4 मई से शुरू हुए तीसरे लॉकडाउन में भी संक्रमण की यह बढ़त जारी रही। 14 दिन चले इस लॉकडाउन में 954 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। यानी रोजाना मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की औसत संख्या बढ़कर 68 से ज्यादा हो गई।


चौथा चरण (अब तक) 779 संक्रमित मिले


इसके बाद 18 मई से शुरू हुए चौथे लॉकडाउन में भी कोरोना संक्रमण की बढ़त जारी रही। 28 मई तक इस लॉकडाउन में 779 कोरोना संक्रमित मिले। यानी रोजाना 71 नए संक्रमित मरीज सामने आए। पहले लॉकडाउन के दौरान मरीज मिलने का औसत 20 रोजाना था जो चौथे लॉकडाउन के खत्म होने से पहले ही 70 को पार कर चुका है।


मौत का औसत भी बढ़ा


लॉकडाउन आगे बढ़ने के साथ-साथ रोजाना मिलने वाले कोरोना मरीजों का औसत ही नहीं बढ़ रहा बल्कि कोरोना से होने वाली मौतों का औसत भी बढ़ रहा है। पहले लॉकडाउन में यह 1.66 था जो चौथे लॉकडाउन में बढ़कर 2.27 पर पहुंच गया। चौथे लॉकडाउन में फिलहाल हर 4 दिन में 9 मौत हो रही है।


लॉकडाउन खोलने की रणनीति : 11 लोगों की टीम करेगी मंथन


प्रशासन अब लॉकडाउन से बाहर निकलने की रणनीति बनाने में जुट गया है। डॉक्टरों, प्रोफेसरों सहित शहर के 11 प्रबुद्धजन की टीम इस बात पर मंथन करेगी कि लॉकडाउन खोलने के लिए क्या रणनीति बनाई जाए जिससे छूट के बावजूद संक्रमण का प्रसार कम हो और कोरोना मरीजों की संख्या भी नियंत्रित रहे। रणनीति का खाका लगभग तैयार कर लिया गया है। जल्दी ही विस्तृत कार्ययोजना की घोषणा भी कर दी जाएगी। लगातार चार लॉकडाउन की वजह से आम इंदौरी की जिंदगी लगभग थम सी गई है। विशेषज्ञ भी मान रहे हैं कि लॉकडाउन में अब रियायत देना जरूरी है जिससे आर्थिक गतिविधियों को भी चाल मिल सके। प्रशासन ने इसकी शुरुआत शहर को तीन जोन में बांटकर कर भी दी है। अब जिला प्रशासन स्वास्थ्य मापदंडों के हिसाब से शहर को लॉकडाउन में राहत देने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 11 लोगों की टीम बनाई गई है। यह टीम इस बात पर मंथन करेगी कि किस इलाके में कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति है? किस इलाके को लॉकडाउन में क्या राहत दी जा सकती है? किस इलाके को कब खोला जा सकता है और कब किस इलाके को बंद रखना जरूरी है? टीम में शामिल सदस्यों के अनुसार छूट देने की अनुशंसा से पहले क्षेत्रवार पिछले एक सप्ताह में संक्रमण फैलने की दर को भी देखा जाएगा। शुरुआत में कुछ क्षेत्रों में छूट देकर देखा जाएगा कि वहां छूट के दौरान कोरोना संक्रमण की क्या स्थिति रही? संतोषजनक परिणाम आने पर ही इसे आगे बढ़ाया जाएगा।


अस्पतालों की स्थिति का आकलन भी होगा


प्रशासन लॉकडाउन में कुछ छूट देता है तो टीम कोरोना संक्रमितों की संख्या और संक्रमण की गति पर तो नजर रखेगी ही, इस बिंदु पर भी नजर रखी जाएगी कि मरीजों के लिए अस्पतालों में क्या इंतजाम हैं? कितने पलंग कहां उपलब्ध हैं, जिससे छूट की वजह से संक्रमण अचानक बढ़ने की स्थिति में भी मरीजों को पर्याप्त और समुचित इलाज मिलता रहे।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...