महू। मंडी में अनाज की आवक हो रही है। इस दौरान यहां काफी संख्या में किसान भी पहुंच रहे हैं, लेकिन प्याज की आवक रुकी हुई है। बुधवार को मंडी शुरू होने के बाद से यहां प्याज नहीं पहुंचा है। बताया जाता है कि मंडी शुभारंभ के दिन जो सौ कट्टे प्याज आए थे, वह भी किसानों से अपील करके यहां बुलवाया गया था। वह प्याज अब तक यहां वैसे ही पड़ी हुई है। दरअसल किसान महू मंडी में प्याज ला ही नहीं रहे हैं। इसकी पहली वजह प्याज के दाम न मिलना है और दूसरी वजह चोइथराम मंडी का भी खुल जाना है। अब क्षेत्र में जो भी किसान प्याज बेचने जा रहे हैं, वे चोइथराम मंडी जा रहे हैं, वहीं कई किसान अच्छे दाम मिलने का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही महू मंडी में आढ़तिए भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में किसान अगर मंडी में प्याज बेचने के लिए जानकारी भी ले रहे हैं तो भी मंडी कर्मचारियों के पास उन्हें देने के लिए कोई जवाब नहीं है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment