Skip to main content

प्रदेश में लू से मिली राहत, अब तेज बरसात के आसार


भोपाल - राजस्थान, छत्तीसगढ़ पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात और उत्तर मप्र से ट्रफ के गुजरने के कारण प्रदेश में प्री-मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रीवा, सतना, सीधी, ग्वालियर, दतिया, खजुराहो में आंधी चलने के साथ तेज बौछारें भी पड़ीं। बादल छाने और बौछारें पड़ने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होने लगी है। 44 डिग्री तापमान रायसेन और मुरैना में दर्ज किया गया। प्रदेश में शुक्रवार को कहीं भी लू नहीं चली। राजधानी में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री दर्ज हुआ। हालांकि मालवा निमाड़ में लोग नौपता की गर्मी से बेहाल रहे। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर ऊपरी हवा के चक्रवात बने हुए हैं। इन सिस्टम से होकर एक द्रोणिका लाइन उत्तरी मप्र से होकर गुजर रही है। इसके अतिरिक्त अरब सागर में एक अबदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इस वजह से वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन के तापमान बढ़े हुए रहने और नमी मिलने के कारण प्रदेश में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्ला के मुताबिक 31 मई को अरब सागर में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है। साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इन सिस्टम के कारण 31 मई से 2 जून तक प्रदेश के भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, इंदौर संभाग में कहीं-कहीं अच्छी बरसात होने की संभावना है।


दमोह-पन्ना में बारिश, विंध्य में बारिश से तापमान में कुछ गिरावट


जबलपुर - गुरुवार शाम विंध्य के सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली में आंधी के साथ हुई बारिश के बाद मौसम में नमी आ गई थी और रातभर मौसम ठंडा रहा। शुक्रवार सुबह से सूरज निकलते ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान करके रखा। हालांकि शुक्रवार को पारे में कमी रही। इधर, शुक्रवार की शाम बुंदेलखंड के दमोह और पन्ना में मौसम में बदलाव हुआ और आंधी के साथ बारिश हुई। कई स्थानों पर कच्चे मकान और पेड़ गिर गए। खरीदी केंद्रों में रखा अनाज भीग गया। पन्ना में खरीदी केंद्र देवेंद्रनगर में खुले में रखा समर्थन मूल्य का चना, मसूर की बोरियां भीग गईं।


तापमान की स्थिति


नरसिंहपुर- 45.0 सतना- 44.8 बालाघाट- 44.6 मंडला- 43.5 सीधी- 43.2 सिवनी- 42.6 दमोह- 42.4 शहडोल- 42.0 अनूपपुर- 42.0 उमरिया- 41.5 डिंडौरी- 41.4 पन्ना- 41.5 रीवा- 37.7


बड़वानी-बुरहानपुर में 45 डिग्री


मालवा-निमाड़ (नईदुनिया टीम)। नौतपा में मालवा-निमाड़ के जिलों में सूरज आग बरसा रहा है। भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार को बड़वानी और बुरहानपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, वहीं खरगोन में 44 डिग्री रहा। अन्य जिलों में भी अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने तापमान और बढ़ने की आशंका जताई है।


जिला              अधिकतम न्यूनतम


बड़वानी             45.8 - 27.6


बुरहानपुर           45.1 28.0


खरगोन              44.4 - 23.2


शाजापुर             42.0 29.9


नीमच                 42.0 29.0


धार                     42.0 23.2


रतलाम                41.5 26.0


खंडवा                  41.1 24.0


देवास                   41.0 28.0


झाबुआ                 41.0 27.5


मंदसौर                 40.8 26.0


इंदौर                    40.6 26.6


उज्जैन                  40.5 27.0


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...