Skip to main content

शाजापुर लोकसभा के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के कार्यकाल का एक साल बेमिसाल, कोरोना से लड़ाई में अपना वेतन देकर पेश की मिसाल

लगातार सक्रिय रहकर आमजन से संवाद कायम रखते हैं, सांसद श्री सोलंकी हर वर्ग के साथ संकट की घड़ी में साथ खड़े होते हैं श्री सोलंकी



देवास - क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी के कार्यकाल का एक वर्ष कई मायनों में बेमिसाल है। श्री सोलंकी अपने लोकसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर आमजन के लिए सदैव उपलब्ध रहते हैं। उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में तमाम कामों के जरिए मिसाल पेश की है। चाहे स्वेच्छानुदान से जरूरतमंदों की मदद का मामला हो, या कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना वेतन दान करना हो, सांसद श्री सोलंकी हर मोर्चे पर क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहते हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता शंभू अग्रवाल ने बताया कि श्री सोलंकी ने अपने स्वेच्छानुदान राशि में से 750 के लगभग दिव्यांगजनों को एवं 170 ऐसे बच्चे जिनके पिता इस दुनिया में नहीं है उनको आर्थिक सहायता प्रदान की। कोविड-19 की इस लड़ाई में अपनी सांसद निधि से 1 करोड़ 10 लाख की राशि एवं अपने वेतन से 1 लाख की राशि प्रदान की। सांसद को अपने लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय में 10 बच्चों के एडमिशन की पात्रता है मगर श्री सोलंकी ने अपनी सक्रियता से केंद्रीय मंत्री से अनुरोध कर अपने लोकसभा क्षेत्र में 55 बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कराया। गांधी संकल्प यात्रा में रिकॉर्ड 472 किलोमीटर पैदल चलकर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएं जानी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जहाँ एक गांव में दो से तीन किमी तक की सड़कें बनाई जा सकती हैं, ऐसे अनेक गांवो में 312 किलोमीटर लम्बाई की 21 सड़कें स्वीकृत करवाई। साथ ही उन्होंने लोकसभा में शत-प्रतिशत अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर आष्टा और आगर को रेल लाइन से जोड़ने के लिए भी लोकसभा में मांग की। शाजापुर और शुजालपुर में कई रेलों के स्टापेज की मांग की। साथ ही लोकसभा में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम को लागू करने की मांग की। उन्होंने लोकसभा की 59 ग्राम पंचायतों, 12 वार्ड, 13 संस्थाओं को 3,43,56,588/- रूपये सांसद निधि से दिए। 10 लाख रूपये शाजापुर ज़िला अस्पताल को कोरोना में सहायता के लिए आवश्यक संसाधन के लिए प्रदान किए। प्रधानमंत्री सहायता कोष से 29 पीड़ितों को क़रीब 42 लाख 21 हज़ार रूपए स्वीकृत करवाए। मुख्यमंत्री सहायता कोष से 7 पीड़ितों को 1250000 की राशि स्वीकृत करवायी। इसके अलावा लोकसभा क्षेत्र में कुल 23 शमशान घाटों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए 59 लाख की राशि भी प्रदान की। साथ ही ऐसे कई समाज व जनहितैषी कार्य इस एक साल की छोटी अवधि में श्री सोलंकी ने किए।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...