Skip to main content

सियासी खींचतान से उलझा मंत्रिमंडल विस्तार, अब 2 जून की नई तारीख


भोपाल - मध्य प्रदेश में शिवराज कैबिनेट का विस्तार सियासी खींचतान और दांवपेच में उलझ रहा है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तारीख पर तारीख दी जा रही है। स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 31 मई तक नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने की बात कही थी, लेकिन अब नई तारीख दो जून बताई गई है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि एक जून को मुख्यमंत्री दिल्ली जाएंगे और लौटने के बाद राजभवन जाकर राज्यपाल लालजी टंडन से नए मंत्रियों को शपथ दिलाए जाने का आग्रह करेंगे। इधर, नए चेहरों के नाम पर पार्टी में सहमति नहीं बन पा रही है। समीकरण ऐसे बन गए हैं, जिसे सुलझाना भी पार्टी के लिए चुनौतीपूर्ण है। चंबल-ग्वालियर में जहां पार्टी को 16 उपचुनाव का सामना करना है, वहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, अरविंद भदौरिया की कैबिनेट में एंट्री से असहमत हैं। ऐसे समीकरण कमोबेश हर संभाग में बन रहे हैं। कुछ जिलों में सियासी और जातीय समीकरण गड़बड़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन सब मुद्दों पर संघ और भाजपा संगठन के नेताओं के साथ बातचीत कर ली है। अब दिल्ली से हरी झंडी लेने के बाद मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। जबलपुर में अशोक रोहाणी का नाम पार्टी ने बढ़ाया है, वहीं अजय विश्नोई की भी प्रबल दावेदारी है। बालाघाट से गौरीशंकर बिसेन के जगह पार्टी अब नई पीढ़ी के रामकिशोर कांवरे को लेना चाहती है। दोनों ही ओबीसी वर्ग से आते हैं। उज्जैन संभाग से पारस जैन की जगह जैन वर्ग से ही चैतन्य काश्यप का नाम पार्टी की ओर से बढ़ाया गया है। इंदौर से ऊषा ठाकुर और रमेश मेंदोला के नाम पर खींचतान चल रही है। विवाद नहीं सुलझा तो मालिनी गौड़ के नाम पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। नए चेहरों में भोपाल से संगठन विष्णु खत्री का नाम बढ़ा रहा है पर संघ और अन्य दिग्गजों ने रामेश्वर शर्मा की सिफारिश की है। रीवा संभाग से ओबीसी राम खिलावन पटेल और आदिवासी कुंवर सिंह टेकाम के नाम संगठन ने आगे बढ़ाए हैं, लेकिन केदार शुक्ला और गिरीश गौतम की दावेदारी को लेकर दबाव बनाया जा रहा है।


सिंधिया खेमे से इमरती देवी, तोमर, चौधरी, सिसोदिया का नाम पार्टी सूत्रों का कहना है कि सिंधिया खेमे से पूर्व मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रभुराम चौधरी और महेंद्र सिंह सिसोदिया के नाम शामिल हैं। इनके अलावा बिसाहूलाल सिंह, हरदीप सिंह डंग, एदल सिंह कंषाना और रणवीर जाटव भी शिवराज कैबिनेट के संभावित चेहरे हो सकते हैं।


विभागों को लेकर भी मची है खींचतान


टीम शिवराज के विस्तार में कई तरह के पेंच सामने आ रहे हैं। विभागों को लेकर भी खींचतान की खबरें हैं। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों को मनपसंद विभाग दिलाने पर अड़े हैं। खासतौर पर उनके समर्थक मंत्रियों के पास कमल नाथ सरकार के दौरान जो महत्वपूर्ण विभाग थे, इनमें से कई पर उनकी नजर है। संभवतः इन्हीं सब मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संघ मुख्यालय 'समिधा' पहुंचे, जहां उन्होंने दो घंटे तक वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया। मंत्रिमंडल विस्तार के पहले हाईकमान के साथ बैठकर इन मुद्दों पर समाधान निकालने की कवायद भी चल रही है।


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...