पुलिस जुटी महिला की शिनाख्त में महिला के हाथ पर रेखा बाई लिखा हुआ है
कन्नौद - इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर बिजवाड के समीप एमपी 41 मां वैष्णो रेस्टोरेंट के समीप हाईवे पर शुक्रवार को किसी अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सूचना मिलने पर बिजवाड की डायल हंड्रेड ने मौके पर पहुंचकर सिविल अस्पताल कन्नोद लाकर भर्ती कराया। जहां महिला की गंभीर घायल अवस्था के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के हाथ पर रेखा बाई लिखा हुआ है। महिला की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। कन्नौद पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच कन्नौद पुलिस थाने के एस आई महेन्द्र सिह गौड कर रहे ।
Comments
Post a Comment