कन्नोद - मप्र सरकार द्वारा हर साल जंगल मे बड़ी संख्या में पौधारोपण करके पर्यावरण को बचाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन वन विभाग की उदासीनता के चलते जंगल मे मौजूद पेडों की अवैध कटाई धड़ल्ले से हो रही है। लकड़ी माफिया लगातार जंगल मे पेड़ो की कटाई करके वन सम्पदा एवं पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहे है। इधर वन विभाग पेड़ कटने के बाद ठूँठ पर नंबर लिखकर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे है। ऐसा ही मामला इन दिनों कन्नौद वन परिक्षेत्र के जंगल का है। जहाँ जंगल के विभिन्न हिस्सों में सागौन पेड़ो की अवैध लगातार जारी है। ऐसा ही ताजा मामला ग्राम ननासा सुरानी के बीच जंगल का सामने आया है जहां लकड़ी माफिया बेख़ौफ होकर सागौन की पेड़ो की अवैध कटाई करने में जुटे है। ननासा से सुरानी मार्ग पर सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई हुई है। जो कि मुख्य मार्ग से महज कुछ फ़ीट ही दूरी पर है। बड़ी बात तो यह है कि लकड़ी माफिया सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई करने के बाद घंटो जंगल मे बैठकर सिल्लियां बनाते है। लेकिन वन विभाग के जिम्मेदार जंगल मे जाना भी उचित नही समझते है। जंगल मे सिल्लियां बनाने का प्रमाण ठूठ के पास पड़े लकड़ी के छिलपे है जो ये बता रहे है कि लकड़ी माफिया ने मौके पर ही सिल्लियां बनाई। और काम की लकड़ी अपने साथ ले गए बाकी पेड़ के अवशेष मौके पर ही छोड़ गए। इस संबंध में कन्नौद वन विभाग के एसडीओ कैलाश चंद्र वर्मा से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि आपके माध्यम से ननासा के जंगल मे सागौन के पेड़ों की अवैध कटाई जानकारी प्राप्त हुई थी। मैंने स्वयं मौके पर जाकर देखा तो सागौन के 2 पेड़ों के ठूँठ मौके पर मिले। जिनकी पीयूआर जारी कर दी है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment