खातेगांव - प्राप्त जानकारी के अनुसार देवास जिले के सतवास थाना क्षेत्र में कन्नौद SDOP बृजेश कुशवाहा अपनी टीम के साथ चेकिंग पर थे, तभी उन्होंने एक ट्रैक्टर ट्राली को रोका जिसमें रेत भरी हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस दल पर हमला कर दिया गया। अचानक हुए इस हमले में हिमांशु नाम के आरक्षक को चोटे आई और अन्य 2 पुलिसकर्मी भी मारपीट के शिकार हुए। घटना मे एसडीओपी ब्रजेशसिह कुशवाह बाल -बाल बचे सभी घायल पुलिसकर्मीयो का सतवास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है! कई सालो से हो रहे इस अवैध धंधे मे लगे लोगो के हौंसले इतने बुलन्द हो गये कि अब वे पुलिस अधिकारियो तक पर हमला करने लगे है।धटना की जानकारी लगी मिलते ही एडिशन एस पी सूर्यकांन्त शर्मा भी सतवास पहुॅच गये।और उन्होंने बताया कि यह बेहद गंभीर धटना है।पुलिस का काम अमन चैन शांति कायम करना हे!
Comments
Post a Comment