धार: मध्य प्रदेश में विधानसभा की 24 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव से पहले पार्टी बदलने का काम धड़ल्ले से चल रहा है. इसी क्रम में भाजपा को धार में बड़ा झटका लगा है. धार की बदनावर विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले नागदा में भाजपा के 600 कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस जॉइन कर ली है.शुक्रवार को कांतिलाल भूरिया, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, हनी बघेल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. आपको बता दें कि उपचुनाव की उठापटक के बीच जिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है, उनमें भिंड की पूर्व जनपद अध्यक्ष संजू जाटव का नाम भी शामिल है.संजू जाटव ने बुधवार 24 जून को भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गई थीं. संजू जाटव ने अन्य कई भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, स्वामी वैराग्य नंद गिरी महाराज और मिर्ची बाबा की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. इससे पहले ग्वालियर में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सहित 250 कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं.
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment