शाजापुर - जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपीगण
1. पवन पिता लक्ष्मीचंद उम्र 28 वर्ष
2 . लक्ष्मीचंद पिता मूलचंद उम्र 60 वर्ष
3 . शांती बाई पति लक्ष्मीचंद उम्र 52 वर्ष
4 . सुनिल पिता लक्ष्मीचंद उम्र 35 वर्ष
5 . रजनी पति सुनील उम्र 32 वर्ष
समस्त निवासीगण नूरपुरा शुजालपुर सिटी का जेल वारंट बनाकर पुरूष आरोपीगण को उप जेल शुजालपुर एवं महिला आरोपीयो को जिला जेल शाजापुर भेजा गया। श्री संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार पुलिस थाना पाली जिला राजस्थान से 0/20 धारा 304 बी,498ए भादवि की एफआईआर असल कायमी हेतु थाना शुजालपुर सिटी जिला शाजापुर को प्राप्त हुई थी। फरियादिया ताराबाई ने लिखित में शिकायत की थी कि, उसकी पुत्री मृतिका किरण का विवाह 09/02/2019 को हिन्दू रीति रिवाज अनुसार पवन के साथ हुआ था। वह घर आती जाती तो बताती थी की आरोपीगण उसे दहेज के लिए तंग कर परेशान करते है। मृतिका ने दिनांक 22/03/2020 को जनताकर्फ्यू के दिन सुबह 09 बजे बताया कि आरोपीगण उसे दहेज के लिए तंग व परेशान कर रहे है। उन्होंने सोने चांदी के गहने भी उससे उतरा लिए और उसे खाना भी नही दिया है। उसी दिन शाम को फिर उससे मोबाईल फोन पर बात हुई तो उसने कहा की उसे लेने आ जाओ, उसकी जान को खतरा है, आरोपीगण आपस में कानाफुसी कर रहे है। उस दिन के बाद मृतिका का कोई फोन नही आया। फिर दिनांक 26/03/2020 को लॉकडाउन के दौरान फरियादी की पुत्री किरण की लाश का फोटो मोबाईल पर पवन ने भेजा । लॉकडाउन के दौरान वह अपनी पुत्री के अंतिम संस्कार मे भी नही जा सकी। उसकी पुत्री के पेट मे बच्चा भी था, वह भी मर गया। आज दिनांक 27/08/2020 को आरोपीगण को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया था।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment