कांटाफोड़ - डोल ग्यारस विमान उत्सव देवास जिले के नगर कांटाफोड़ मैं सबसे बड़े रूप मे मनने वाले त्यौहार मैं शूमार है। विमान उत्सव के नाम से मनाने वाले इस त्यौहार पर पूरे नगर को सुसज्जित किया जाता हैं व दो दिन तक दिन व रात कई बड़े आयोजन विमान उत्सव समिति व नगरवासियों के सहयोग से होता था।लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते नगर में विमान उत्सव नही मनाया गया। प्रत्येक वर्ष निकलने वाले विमान व अखाड़ो का प्रदर्शन भी नही हुआ। डोल ग्यारस पर हर वर्ष मंदिरों मैं लगने वाली भक्तो की भीड़ भी नही देखने को मिली। विमान उत्सव समिति अध्यक्ष शैलेश होलानी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की कोरोना गाइड लाइन के अनुसार कोई भी सार्वजनिक रुप से त्योहार नही मना सकते यही कारण है कि देवास जिले के कांटाफोड़ मैं मनने वाला विमान उत्सव सार्वजनिक रुप से नही मनाया गया। इस दौरान 3 दिनों तक मनाया जाने वाला विमान उत्सव केवल मंदिरों मैं सोशल डिस्टेंस के साथ आरती कर प्रसाद का वितरण कर मनाया गया।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment