टॉडा बरूड - एक मास्क-अनेक जिंदगी अभियान के तहत बरुड क्षैत्र मे शनिवार को जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। रैली का उद्देश्य लोगों को मास्क के प्रति जागरूक करना था कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। जिसमे खरगोन से आये तहसीलदार ने बताया कि इस जागरूकता रैली का यह उद्देश्य है कि जनता को जागरूक किया जाये साथ ही मास्क लगाया जाये, सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए एवं दुकानदारों को यह समझाईस दी कि अपने पास सेनेटाइजर रखे एवं दुकान पर आने वाले व्यक्तियों को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें इस दौरान रैली मे तहसीलदार आर सी रतोडिया, नवागत S.D.O.P पिन्टु सिंह बघेल,थाना प्रभारी सिसोदिया साहाब समस्त पुलिस स्टाफ व स्वास्थ्य कर्मी आगनवाड़ी कार्यकर्ता व ग्रामीण बिस्टान ब्लाक मंहामत्री पंकज सिंह ठाकुर व जनता कि आवाज पत्रकार संघ इस रैली में उपस्थित थे सभी ने एक साथ कोरोना को भगाने हेतु शपथ ली गई। एवं आम जनता को जन जागरूक किया गया। आजीविका मिशन द्वारा मास्क बांटे गए एवं जनता को मास्क लगाने हेतु प्रेरित किया गया
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment