इंदौर - भंवरकुआं थाना क्षेत्र स्थित भावना नगर में शुक्रवार की रात अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम राहुल उर्फ गोल पांडे पिता दिलीप निवासी देवास है। वह पिछले कुछ समय से ऋषि विहार कॉलोनी में अपने जीजा पप्पू बड़ौले के पास रहता था और ऑटो रिक्शा चलता था। जीजा पप्पू के मुताबिक चार दिन पहले वह देवास गया और शुक्रवार को लौट आया। रात को साकेत नगर निवासी रिश्तेदार विजय से मिलने का बोलकर गया और भावना नगर चला गया। फिर खबर मिली कि उस पर हमला हुआ। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए कुछ नाबालिगों को हिरासत में लिया है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment