भोपाल - कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने शनिवार सुबह फेसबुक पर कांग्रेस छोड़कर भाजपा की टिकट पर उपचुनाव लड़ रहे 19 नेताओं पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह हर उम्मीदवार के फोटो के साथ 'गद्दार रेट कार्ड' जारी किया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि ये सभी 35-35 करोड़ रुपए में बिके हैं, जिन लोगों ने इन्हें वोट दिए, उन्हें इनसे अपना हिस्सा लेना चाहिए। जब तक उन्हें 35 करोड़ में हिस्सा ना मिले तब तक उन्हें वोट नहीं देना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने दल बदलने वाले 19 भाजपा प्रत्याशियों का रेटकार्ड जारी किया है, इसमें डबरा की इमरती देवी और मुरैना के रघुराज सिंह कंषाना शामिल नहीं हैं। कार्ड में 2018 के चुनाव में उनको मिले वोट और प्रति वोट उन्हें कितना पैसा मिले इसे बताया गया है। कांग्रेस अपनी सरकार गिरने के बाद से दल बदलने वाले 22 नेताओं पर पैसा लेने का आरोप लगाती रही है। उपचुनाव के दौरान इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता जमकर निशाना साध रहे हैं।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment