भोपाल - कोरोना संक्रमण को देखते हुए मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पहली से बारहवीं तक बीस प्रतिशत सिलेबस कम करने का आदेश जारी किया था। 1 माह से अधिक होने के बाद भी जिला स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस विषय में से क्या कम होगा। इससे सरकारी स्कूलों में आंशिक रूप से पहुंच रहे बच्चे और शिक्षक असमंजस की स्थिति में है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से 14 अक्टूबर को सिलेबस में 9 वी, 11 वी और 12 वी के लिए सिलेबस की जानकारी स्कूलों में भेजी गई। भाषाओं में विशिष्ट और सामान्य का प्रावधान भी खत्म कर दिया गया है। विशिष्ट और सामान्य के लिए अलग-अलग पुस्तकें ना होकर अब एक समान रहेगी।
आठवीं तक प्रोजेक्ट की भी हो रही तैयारी
संक्रमण के कारण स्कूल नहीं लग पा रही है। ऐसे में पांचवी से आठवीं तक शासन प्रोजेक्ट के रूप में भी सिलेबस को बदलने की तैयारी कर रहा है। इसमें बच्चों को परीक्षा के बदले प्रोजेक्ट बनाने के लिए दिए जाएंगे। जिसे इन्हें तिथि तक स्कूल में सबमिट करना होगा।
Comments
Post a Comment