आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागरजी महाराज की प्रेरणा से उनके परम शिष्य मुनिश्री विनम्रसागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में
5 दिवसीय कार्यक्रम, 9 सत्रों में होगा वृहद सम्मान समारोह
खातेगांव - संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागरजी महाराज की दिव्य प्रेरणा एवं उनके आशीर्वाद से खातेगांव में चातुर्मासरत उनके परम शिष्य मुनिश्री विनम्रसागरजी महाराज के ससंघ सानिध्य में जियो और जीने दो के मूल मंत्र के साथ खातेगांव दिगंबर जैन समाज एवं चातुर्मास समिति द्वारा 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक 9 अलग-अलग सत्रों में 500 कोरोना योद्धाओं को 'जीव दया सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन प्रभारी नरेंद्र चौधरी, सह प्रभारी पुनीत जैन, संदीप पाटनी ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल में अपनी जान की परवाह किए बिना आमजन की स्वास्थ्य, सेवा, सुविधा में लगे रहे नगर के कर्मनिष्ठ, सेवाभावी कोरोना योद्धाओं (फ्रंटलाइन वॉलिंटियर) का वृहद पैमाने पर सम्मान समारोह 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है।
इतनी बड़ी संख्या में कोरोना योद्धाओं का सम्मान संभवतः प्रदेश में पहली बार हो रहा है। सम्मान समारोह के पुण्यार्जक प्रियेश अशोक लुहाड़िया खातेगांव एवं आदेश गंगवाल यूएसए हैं। स्थानीय मुनिसुव्रतनाथ जिनालय (बड़ा जैन मंदिर) के सामने सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए यह समारोह 5 दिन तक 9 अलग-अलग सत्रों में संपन्न होगा, पहला सत्र सुबह 8 बजे और दूसरा दोपहर 2 बजे से आरंभ होगा।18 अक्टूबर को नगर परिषद खातेगांव के सफाईकर्मी, जल प्रदाय विभाग के कर्मचारी एवं सफाई वाहन चालक सहित कुल 95 सदस्यों का सम्मान होगा। 19 अक्टूबर को नगर परिषद के 35 कर्मचारी, ऑपरेशन ढाल के वॉलिंटियर, स्काउट गाइड, गो सेवक, कोविड सेंटर प्रभारी कर्मचारी सहित लगभग 105 लोगों का सम्मान होगा। 20 अक्टूबर को जनपद पंचायत के ऑपरेशन ढाल की टीम /खातेगांव नगर पुलिस प्रशासन/ समाजसेवी संस्थाएं /खातेगांव के प्रशासनिक अधिकारी / सामाजिक कार्यकर्ता सहित कुल 116 कार्यकर्ता सम्मानित होंगे। 21 अक्टूबर को खातेगांव नगर की आंगनवाड़ी की संचालिका एवं सहायिकाएं, शासकीय अस्पताल खातेगांव के स्टाफ के साथ कुल 107 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। 22 अक्टूबर को खातेगांव के मीडियाकर्मियों, पूर्व सैनिकों सहित कुल 52 लोगों का सम्मान किया जाएगा।
Comments
Post a Comment