हरदा - हरदा जिले में नर्मदा नदी में डूब कर मरने वाले 4 व्यक्तियों के परिजनों को आर.बी.सी. 6 (4) के तहत 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। शुक्रवार 16 अक्टूबर को टिमरनी के ग्राम लछौरा स्थित नर्मदा नदी में नहाने गये रोहित पिता नर्मदा प्रसाद 30 वर्ष, महेन्द्र आत्मज भागवत सिंह राजपूत 22 वर्ष, राहुल पिता सोहन सिंह 25 वर्ष और सुरेन्द्र पिता निर्भय सिंह 22 वर्ष की नर्मदा नदी में डूब जाने से मृत्यु हुई थी। किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने उक्त घटना पर दु:ख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के निर्देश दिये थे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment