हाटपिपलिया - विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी का जन जागरण अभियान चरम पर है। अभियान के तहत नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, नीमच भाजपा कार्यालय मंत्री विनोद नागदा और उनकी पूरी टीम अनूठे अंदाज में जन जागरण एवं जनसंपर्क कर रही है। श्री परिहार के नेतृत्व में श्री नागदा एवं उनकी टीम गांव गांव जाकर गीतों और भजनों के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनजागृति ला रहे हैं। श्री नागदा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भारतीय जनता पार्टी और भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी के लिए विभिन्न गीतों की रचना कर वे स्वयं ही गीत गा रहे हैं। उनके साथ केसियो एवं ढोलक वादक भी हैं। उनकी टीम जिस भी गांव जाती है ग्रामीण श्री नागदा के गीतों का आनंद ले रहे हैं। इनके आगे विधायक श्री परिहार विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर रहे हैं। साथ ही अलग-अलग स्थानों पर बैठक में भी ले रहे हैं।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment