कांटाफोड़ - क्षेत्रीय विधायक पहाड़ सिंग कनोजे गुरुवार को ग्राम गोदना कानडा सिंगलादेह व आबादी में ग्राम वासियों से रूबरू हुए। इस दौरान ग्राम गोधना में विगत दिवस करंट लगने से हुई मृतक महिलाओं के परिजनों को संबल योजना के तहत चार लाख की आर्थिक सहायता के चेक सौंपे व ग्राम गोदना में बिजली ग्रिड की स्वीकृति हेतु आश्वासन दिया। वही विगत दिनों ग्राम कानडा में दुर्घटना से मृत्यु होने व ग्राम आबादी में पानी में डूबने से मृत्यु होने पर परिवारजनों को संबल योजना के तहत चार चार लाख की सहायता राशि के चेक वितरित किए। ग्राम बैरागढ़ में नलकूप खनन की स्वीकृति व ग्राम सिंगलादेह में सुदूर सड़क के अंतर्गत सड़क निर्माण व चौपाल निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपए की घोषणा की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ने कई जन समस्याओं को सुना वह उनका तुरंत निराकरण किया विधायक ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार गरीबों की सरकार है सभी गरीबों को अपना हक मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान साथ में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष महेश दुबे मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल सत्यनारायण तिवारी संतोष चौबे सुशील पंसारी गिरीश चौबे शैलेश जयसवाल सत्यनारायण शर्मा उमेश शर्मा रतनलाल गोमलाडू अनिरुद्ध शर्मा रणछोड़ किराड़े चेन सिंह कर्मा लखन यादव रमेश यादव मोहन यादव पवन यादव लखन यादव राजेश राठौर संतोष दावरेकर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जनसमस्याओं के तुरंत निराकरण के लिए प्रशासन की ओर से विद्युत वितरण कंपनी डी ई कुंडल विद्युत वितरण केंद्र कांटाफोड़ प्रभारी धनंजय सिंह परिहार व थाना प्रभारी सीएल कटारे उपस्थित रहे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment