Skip to main content

खण्डवा,मूंदी व पंधाना मण्डी में 1-1 करोड़ रूपये लागत के सभागृह बनेंगे, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने की घोषणा

 

खण्डवा -  प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि प्रदेश की कृषि उपज मण्डियों को हाईटेक व स्मार्ट मण्डी के रूप में विकसित किया जायेगा। खण्डवा की कृषि उपज मण्डी में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए व सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने के उद्देश्य से जिले की मूंदी, पंधाना व खण्डवा की कृषि उपज मण्डी में 1-1 करोड़ रूपये लागत के किसान सभागृह निर्मित कराने की घोषणा की। मंत्री श्री पटेल ने मण्डी परिसर में क्रेता विक्रेता संघ के दीपावली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्व. अशोक अग्रवाल स्मृति सभागृह का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, श्री राम दांगोरे व श्री नारायण पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री सेवादास पटेल तथा पूर्व महापौर श्री सुभाष कोठारी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि  मौजूद थे।

    कृषि मंत्री श्री पटेल ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि किसान अन्नदाता तो है ही साथ ही जीवन दाता भी है। अगर देश को आत्मनिर्भर बनाना है तो पहले किसान को आत्मनिर्भर बनाना होगा। उन्होंने कहा किसान समृद्ध होगा तभी व्यापारियों का व्यवसाय चलेगा और देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थायी सम्पतियों का मूल्यांकन भी अब किया जायेगा। प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार किसानों के हित में कानूनों में बदलाव कर रही है। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मण्डी परिसर की खाली जमीन पर किसान मॉल बनवाये जायेंगे। साथ ही मण्डी व्यापारियों के गोदाम, कोल्ड स्टोरेज भी बनवाये जायेंगे तथा व्यापारियों को रियायती मूल्य पर इसके लिए भूमि मण्डी परिसर में उपलब्ध कराई जायेगी। कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि किसान का सम्मान सबसे अधिक जरूरी है। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देश दिए कि कल से ही मण्डी के गेट पर किसानों व व्यापारियों का तिलक लगाकर सम्मान करने का कार्य प्रारंभ किया जायें।

    विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि मण्डी में कार्यरत व्यापारियों, हम्मालों, किसानों व तुलावटियों सभी के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने नई नई योजनाएं बनाई है। विधायक श्री नारायण पटेल ने इस अवसर पर मूंदी की कृषि उपज मण्डी में विकास कार्य स्वीकृत कराने का अनुरोध कृषि मंत्री से किया। विधायक श्री दांगोरे ने प्रदेश सरकार ने खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए किसानों के हित में अनेकों योजनाएं प्रारंभ की है, जिससे खेती की लागत कम हुई है तथा कृषि उत्पादन बढ़ा है और किसानों की आय भी बढ़ी है। पूर्व महापौर श्री कोठारी के कहा कि खण्डवा जिले के विकास की जिम्मेदारी कृषि मंत्री श्री पटेल को लेना चाहिए, ताकि जिले में किसानों के कल्याण के लिए नए नए विकास कार्य हो व किसानों को नई नई योजनाओं का लाभ मिले।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...