Skip to main content

गो-अभ्यारण्य में मरी पड़ी थीं 10 गायें, दो दिन बाद सीएम यहीं करेंगे गो-कैबिनेट की पहली बैठक

 सालरिया में भूसे तक के लिए तड़प रही गायें



अगर मालवा - प्रदेश का पहला गोअभ्यारण्य आगर-मालवा जिले के सालरिया में बना था। यहां गोमूत्र से दवाएं बनना थीं। गोबर से गैस और न जाने कितने प्रयोग गायों को लेकर किए जाने थे। बड़ी प्लानिंग थी, लेकिन यही अब गायों के लिए श्मशान की तरह होता जा रहा है। दो साल पहले यहां कई गायों की मौत हुई थी और मामले ने काफी तूल पकड़ा था। अब 22 नवंबर को यहां मुख्यमंत्री गो-कैबिनेट की पहली बैठक करने वाले हैं। पत्रकारों ने इसके दो दिन पहले गोअभ्यारण्य की ग्राउंड रिपोर्ट की, तो हालात भयावह नजर आए। 10 से ज्यादा गायें मरी पड़ी थीं। कई शेडों में भूसा नहीं था। जो गायें यहां खड़ी थीं, वे काफी कमजोर नजर आ रही थीं। उनके ठंड से बचाव की कोई व्यवस्था नहीं थी। यहां काम करने वाले कुछ लोगों ने बताया कि रोज ही कई गायों की मौत हो रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में गोधन संरक्षण व संवर्धन के लिए गो-कैबिनेट का गठन किया। साथ ही पशु पालन, वन, पंचायत व ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह और किसान कल्याण विभाग को गो-कैबिनेट में शामिल किया। इसकी पहली बैठक 22 नवंबर को सुसनेर के पास स्थित सालरिया गो-अभयारण्य में गोपाष्टमी पर होगी। गो-कैबिनेट की बैठक से दो दिन पहले गुरुवार को 38 करोड़ से बने गो-अभ्यारण्य के हालात बुरे थे। गोशाला में रहने वाली 3950 गायों को खिलाए जाने वाले भूसे को रखने के लिए 10 शेड हैं, लेकिन 10 में से 5 शेड खाली थे। इनमें नाममात्र का भूसा था। शेड क्रमांक 6, 9 व 5 लगभग पूरे खाली थे तो 3 व 4 में भूसा नहीं कुछ अन्य सामान पड़ा था। शेड क्रमांक 1, 2, 7, 8 व 10 में भूसा तो था, लेकिन इतना नहीं कि सभी गायों को दो दिन भी खिलाया जा सके। भूसा गुणवत्ताहीन नजर आ रहा था। गीला होने के साथ ही उसमें गोबर भी पड़ा था।

पत्रकारों को देख डालने लगे भूसा :

 गायों की बुरी स्थिति देख जब पत्रकार टीम ने वहां मौजूद लोगों से सवाल किए तो सब बचने लगे। खाली पड़े शेड के फोटो लिए तो कर्मचारी शेड में लाकर भूसा डालने लगे, जबकि गायों के सामने भूसा डालने की जगह खाली पड़ी हुई थी।

मृत मिली 10 गायें, अधिकारी बता रहे एक-दो

गो-अभयारण्य में गायों को रखने के लिए 24 शेड बने हैं। जब टीम ने सभी शेड में जाकर गायों की स्थिति देखी तो पता चला कि शेड नंबर 6 व 12 में दो-दो तथा 9, 10, 14, 17, 21 और 24 में एक-एक गाय मृत मिली। इस प्रकार 10 गायें मृत अवस्था में पाई गई तो कई गायें गंभीर रूप से बीमार होकर तड़प रही थी। 

नाम नहीं छापने की शर्त पर मजदूरों ने बताया कि प्रतिदिन 20 से अधिक गायों की मौत होती है। मजदूरों ने गायों की मौत का मुख्य कारण ठंड से बचाव के उपाय नहीं होना, पर्याप्त भूसा नहीं मिलना तथा जो भूसा मिल रहा है, वह भी गुणवत्ता वाला न होना बताया।

टीम को देख मृत गाय का करने लगे इलाज

गो-अभयारण्य में हो रही लापरवाही को छिपाने की भी अधिकारी पूरी कोशिश करते हैं। अधिकारियों को जब पता चला कि शेड में जाकर कवरेज किया जा रहा है तो तत्काल वहां एक डाॅक्टर आ गए और मृत पड़ी गाय का ही इलाज करने लगे। इलाज करने के साथ ही मृत गाय का फोटो लेने के लिए भी मना करते रहे। डाॅक्टर व डिप्टी डायरेक्टर का कहना था कि गो-अभयारण्य के फोटो लेने के लिए कलेक्टर ने मना किया है। जब तक भास्कर टीम अभयारण्य में रही तब तक मृत गायों को नहीं उठाया गया था। ऐसा क्यों किया जा रहा था, इसका जवाब भी कोई अधिकारी नहीं दे रहे थे।

हमें कमजोर गायें मिलीं, इसलिए मर रहीं

हमें जो गायें मिलीं, वे काफी कमजोर हैं, इसलिए एक-दो गाय रोज मर जाती हैं। गायों को भूसे के साथ ही प्रतिदिन 250 प्रति गाय के मान से सुदाना भी खिलाया जाता है।''

-एस.वी. कोसरवाल, उप संचालक, गो अभ्यारण्य, सालरिया

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...