देवास/कांटाफोड़ - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जन्म जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया। युवा मोर्चा के सदस्यों द्वारा घर घर पहुंच कर वरिष्ठजनों का पुष्पमाला व भगवा गलने से सम्मान किया गया। युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमहेश दुबे नगर अध्यक्ष श्री सत्यनारायण तिवारी, रतनलाल गोमलाडू, मदनलाल जायस वाल, सत्यनारायण सिंगी, राधेश्याम डाबी, प्रहलाद डाबी, विधायक प्रतिनिधि पुरुषोत्तम बियानी, पूर्व पार्षद लल्लू जोशी, जगदीश सोनी, का सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जीतू वर्मा, प्रिंस भाटिया, अनिरुद्ध शर्मा, शैंकी भाटिया, राजा तिवारी, राज टुटेजा, इसरार पठान, सोनू तवर, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment