सांसद श्री सोलंकी, कलेक्टर श्री शुक्ला तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. सिंह ने ‘’सम्मान अभियान’’ के सेल्फी एवं हस्ताक्षर पाइंट का किया शुभारंभ
देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये प्रारंभ किये गये ‘‘सम्मान‘‘ अभियान के सेल्फी एवं हस्ताक्षर पाइंट का शुभारंभ गुरूवार को सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने सयाजी द्वार के निकट किया। इस दौरान उनके साथ मौके पर कलेक्टर श्री कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगदीश डावर, जनप्रतिनिधि, अन्य संबंधित अधिकारीगणों में भी हस्ताक्षकर अभियान की शुरूआत की। सांसद श्री महेंद्र सिंह सोलंकी ने हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में नारी का स्थान सबसे ऊंचा होता है। शास्त्रों में कहा गया हैं कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं। लेकिन वर्तमान में नारी का सम्मान करना शायद कुछ लोग भूल गए हैं। इसीलिए हमारे समाज में महिलाओं के साथ होने अपराध बढ़ने लग जाते हैं। ये अपराध करने वाले लोग कोई और नहीं समाज में ही बैठे कुछ असामाजिक लोग हैं। हम सबको इस प्रकार की गतिविधि जो कि महिलाओं, माताओं, बहनों के विरूद्ध की जा रही हैं। उसका विरोध करना चाहिए। समय पर उसकी सूचना संबंधित पुलिस थाने में करना चाहिए। साथ ही जितनी हमारी शक्ति है, उतना उसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माताओं, बहनों के रक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा नारी के मान सम्मान के लिए प्रदेशभर में सम्मान अभिायन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नारी के सम्मान के लिए जो अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में हुआ हस्ताक्षर अभियान
कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की उपस्थिति में सम्मान अभियान के तहत बच्चों को जागरूक करने हस्ताक्षर अभियान का कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान एएसपी श्री जगदीश डावर, यातायात डीएसपी श्री किरण शर्मा, सीएसपी श्री विवेक चौहान, डी एसपी महिला अपराध साबिया अंसारी, महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी रेलम बघेल, ट्राफिक टीआई सुप्रिया चौधरी, जिला खेल अधिकारी रीना चौहान सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थीगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में जहां कही भी महिलाओं के प्रति अपराध दिखाई दे, उसका पुरजोर विरोध करे तथा उस व्यक्ति को अच्छे से समझाए। उन्होंने कहा कि हमारी महिला बाल विकास एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं हमेशा फिल्ड में कार्य करती हैं। वे निडर होकर कार्य करें यदि कोई असामाजिक घटना होती हैं तो तुरंत बताए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अपके साथ हैं। उन्होंने बच्चों को यौन शौषण के बारे में भी जागरूक किया। कलेक्टर श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिये प्रदेश में ‘‘सम्मान‘‘ अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान का संदेश एवं उद्देश्य घर-घर, जन-जन तक पहुंचाने के लिये विभिन्न कार्यक्रम निरन्तर किये जा रहे है। इसी के तहत जिले के विभिन्न स्थानों पर अभियान के फ्लेक्स के साथ सेल्फी पाइंट एवं हस्ताक्षर पाइंट बनाये जा रहे है। जहॉ पर कोई भी आकर अपनी सेल्फी लेकर हस्ताक्षर कर सकता है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज को अपराध मुक्त करना है। इसके लिए हमेशा सजग और निडर होकर कार्य करना हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हमेशा सदैव आपके साथ हैं। आप कही भी सामाजिक क्षेत्र में जाते हैं और कोई अपराध घटित होता हैं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे, जिससे उस अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पुलिस विभाग द्वारा जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, मोहल्लों में भी जाकर लोगो को ‘‘सम्मान‘‘ अभियान के बारे में विस्तार से बताकर जागरूक किया जा रहा है।
महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान अभियान के तहत लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही है तथा इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सक्रिय सम्मान अभियान की जानकारी प्रदान कर रहा है।
Comments
Post a Comment