Skip to main content

सानिका पटेल की विधा बालन स्टारर "नटखट' फ़िल्म आस्कर अवार्ड में शामिल

 2021 में वैश्विक पटल पर हरदा का उदय

हरदा (निखिल रुनवाल) - हरदा जिले के लिए 2021 वैश्विक रूप से युवाओं द्वारा अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करते हुए अपनी अमिट छाप छोड़ते जा रहा है हाल ही में संतीश गुर्जर टीम द्वारा 8 हजार वर्गफिट में स्वामी विवेकानंद जी की अनाज से विशाल आकृति बनाकर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम तो अब हरदा की बाल कलाकार सानिका पटेल की फ़िल्म नटखट को वैश्विक स्तर की सिनेमा जगत का सबसे बड़ा अवार्ड कहे जाने वाले आस्कर अवार्ड के ज्यूरी ने चयन कर लिया है जहाँ करीब 200 से ज्यादा देशों में इसका प्रसारण होता है संगीत के लिए ग्रेमी अवार्ड ,एमी अवार्ड आदि ऑस्कर कमेटी ही चयन कर प्रतिभा को पुरुस्कृत करती है। कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में प्रदर्शन और पुरस्कार जीतने के बाद विद्या बालन स्टारर शॉर्ट फिल्म 'नटखट' को 2021 के ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया है। 

 फ़िल्म के आस्कर में एंट्री के बाद कलाकरों में खुशी की लहर...
इस खबर से फिल्म के निर्माता रॉनी स्क्रूवाला व विद्या बालन और निर्देशक शान व्यास व बाल कलाकार हरदा की मिट्टी की बेटी नाम से चर्चित सानिका पटेल काफी खुश है। बालीवुड फिल्मों के लिए ऑस्कर जीतना हमेशा सपना रहा है। हाल ही निर्देशक तुषार त्यागी की शॉर्ट फिल्म 'सेविंग चिंटू' इस साल ऑस्कर की लाइव एक्शन शॉर्ट कैटेगिरी की दौड़ में शामिल हुई है। अब विद्या बालन की 33 मिनट की के प्रोडक्शन में बनी फिल्म का निर्देशन शान व्यास ने किया है। पल रहे बालक की मानसिकता पर है। विद्या एक हाउसवाइफ शॉर्ट फिल्म 'नटखट' भी इस बनी हैं। 'बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट श्रेणी में दौड़ में है। विद्या बालन फिल्म फेस्टिवल' में विजेता घोषित होने पर इसे ऑस्कर के लिए नामांकित किया। इस फिल्म मेल डॉमिनेटिंग परिवार में फिल्म में हरदा की बेटी सानिका ने बेटे का किरदार निभाया है। 2020 में नटखट रिलीज हुई और दुनिया भर के प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में इसकी स्क्रीनिंग की गई। यह बेस्ट ऑफ इंडिया शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल (7 नवंबर, 2020) में नटखट को विजेता घोषित किया गया था और ऑस्कर 2021 की योग्यता के लिए योग्य पाई गईं।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...