देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - कन्नौद स्थानीय नगर में आज लोकप्रिय विधायक श्री आशीष शर्मा का जन्मदिन उनके समर्थकों ने धूमधाम से मनाया नगर पंचायत चौराहे पर भव्य आतिशबाजी कर केक काटा गया तथा फल फ्रूट से श्री शर्मा को तोला गया। साप्ताहिक चलता चक्र के प्रधान संपादक पंडित प्रमोद मेहता एवं श्रीमती मेहता का आशीर्वाद लेने के लिए उनके निवास पर आए। श्री मेहता ने आशीष को आशीष देते हुए जनकल्याण सेवा और भविष्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने की शुभकामना और आशीर्वाद प्रदान किया श्री मेहता ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की वही नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी ने श्री विधायक का पुष्प माला पहनाकर हार्दिक शुभकामना दी गई। इसी के साथ चौराहे पर मां गिरजेश्र्बरी नाम के तत्वाधान में नगर भोज कराया गया। प्रातः काल से लेकर देर रात तक बिजवाड़ से लेकर मां नर्मदा के तट नेमावर में विधायक श्री आशीष शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ उनके समर्थकों ने मनाया सभी ने पुष्प माला एवं केक काट कर श्री शर्मा का आत्मीय स्वागत सत्कार किया समूचे नगर में श्री शर्मा के जन्मदिवस पर शुभकामनाओ के होर्डिंग्स लगे हुए थे। उनके जन्मदिवस पर भजन संध्या काव्य पाठ आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे गए थे जो देर रात्रि तक चलते रहे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment