देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - देवास थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता । 24 घंटे में 35 लाख की चोरी का खुलासा। देवास 24.02.21को नर्मदे शिप्रा विहार कॉलोनी में लगा एटीसी कंपनी का टावर शिप्रा जिला देवास में अज्ञात बदमाश द्वारा एटीसी कंपनी का 40 मीटर ऊंचा टावर खोलकर कीमत करीब 30लाख रुपए एवं किर्लोस्कर कंपनी का जनरेटर 15kv का कीमत करीब 5 लाख का बदमाश ले उड़े थे । थाना औद्योगिक क्षेत्र ने त्वरित कार्यवाही करते 24 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों से 35लाख का मश्रुका के साथ किया गिरफ्तार। उक्त कार्यवाही में थाना औद्योगिक क्षेत्र की पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment