Skip to main content

9वीं से 12वीं तक के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स की तारीखें जारी

 


भोपाल (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए प्रैक्टिकल एग्जाम्स का शेड्यूल जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होंगी. जबकि इसके लिए मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति का कार्य 05 अप्रैल से शुरू होगा. हालांकि अभी प्रैक्टिकल का टाइम टेबल जारी नहीं किया गया है. इसे पांच अप्रैल या इससे पहले जारी किया जाएगा. प्रैक्टिकल के लिए उपयुक्त लैब वाली संस्था को छात्रों या स्कूलों का आवंटन 25 मार्च तक पूरा कर लिया जाना है.

प्रैक्टिकल का शेड्यूल

  • -प्रैक्टिकल परीक्षा 15 अप्रैल से 26 अप्रैल के बीच.
  • -मूल्यांकनकर्ताओं की नियुक्ति का आदेश जारी करके बोर्ड की वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध कराने की अंतिम तिथि- 05 मार्च 2021.
  • -प्रैक्टिकल के लिए लैब की उपयुक्तता संबंधी अभिमत वेबसाइट पर जारी करने की अंतिम तिथि- 15 मार्च 2021.
  • -उपयुक्त लैब वाली संस्था को स्कूल/छात्र आवंटन- 25 मार्च से पहले.
  • -मूल्यांकनकर्ताओं को प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों का आवंटन- 05 अप्रैल से पूर्व.
  • -प्रैक्टिकल का टाइम टेबल जारी करने की अंतिम तथि- 05 अप्रैल या इससे पूर्व.

इस तिथि से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं

मध्य प्रदेश में इस बार कोरोना महामारी के कारण बोर्ड परीक्षाएं करीब एक महीने की देर से शुरू हो रही हैं. 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 अप्रैल से शुरू होंगी. जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 मई से शुरू होंगी. गर्मी के मद्देनजर परीक्षा 1 घंटे पहले सुबह 8 बजे से शुरू होगी और 11 बजे तक चलेगी. परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के कक्ष में सुबह 7.30 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा. परीक्षा कक्ष में सुबह 7.45 बजे के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले उत्तर पुस्तिका और 5 मिनट पहले प्रश्न-पत्र दिये जाएंगे. परीक्षा के दौरान कोविड नियमों और शारीरिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...