देवास (पं रघुनंदन समाधिया) - देवास में 21 मार्च से आर्मी भर्ती की प्रक्रिया जारी है। कई युवा देश सेवा का जज्बा लिए कार्य करने के लिए देवास में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। और अपनी मेहनत का प्रदर्शन करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। लेकिन तीन युवा मुन्ना भाई ऐसे भी हैं जिन्होंने देवास में आकर अपनी चार सौ बिसी की कला का प्रदर्शन किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बता दें यह तीन युवा अपने नाम के फर्जी कागज बनाकर सेना में भर्ती होने के लिए उत्तर प्रदेश से देवास आये थे। लेकिन आर्मी इंटेलिजेंस महू के कारण इनकी कलात्मक धोखाधड़ी सफल नही हो सकी। वैसे यह भर्ती मध्यप्रदेश में आसपास के कुछ जिलों के लिए ही थी लेकिन इन तीनों युवकों के द्वारा अपने नाम से मध्यप्रदेश के जिलों के फर्जी दस्तावेज में निवासी प्रमाण पत्र सहित अन्य फर्जी कागज बनाकर यहां से भर्ती होने का प्रयास किया जा रहा था। इन तीनों का नाम अमित शिवानंद शर्मा निवासी गाजियाबाद, योगेंद्र नाथू सिंह निवासी बुलंदशहर, राकेश राजवीर सिंह निवासी बागपत बताया जा रहा है। तीनों मुन्ना भाई युवक उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। नगर पुलिस अधीक्षक विवेकसिंह चौहान ने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ 420 की धारा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment