हरदा (निखिल रुनवाल) - हरदा नगर के घंटाघर बाजार क्षेत्र स्थित हरदा नगर पालिका द्वारा क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जिला रायसेन से आई टीम के साथ बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा उपयोग की जाने वाली पॉलिथीन एवं प्लास्टिक के वेग के उपयोग का निरीक्षण किया। जिसमें हरदा नगर पालिका द्वारा बाजार क्षेत्र से 50 किलो पॉलिथीन जप्त की गई और 12 दुकानदारों के ऊपर जुर्माना किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी राजकुमार मासदकर द्वारा बताया गया कि पॉलिथीन के उपयोग आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी इसलिए पॉलिथीन का उपयोग ना करें। हरदा नगर पालिका द्वारा कोरोना काल के चलते नागरिकों को सचेत करने के लिए मास्क का उपयोग करने को कहा क्षेत्र में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर 2500 रु. का जुर्माना किया जिसमें नगर पालिका द्वारा 25 रसीद काटी गई। उक्त कार्यवाही के दौरान हरदा नगर पालिका श्रीकांत अग्रवाल एवं अन्य नगरपालिका कर्मचारी उपस्थित थे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment