Skip to main content

देवास जिले में दो मासूम बच्चों को कुएं में फेंक पिता ने खुद को आग लगाकर दी जान



देवास (पं रघुनन्दन समाधिया) - देवास जिले के बरोठा थाना अंतर्गत ग्राम तौलापुरा में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंका और घर आकर पेट्रोल डालकर स्वयं को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। खुदकुशी से पहले वो एक सुसाइड नोट भी छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार तौलापुरा निवासी 35 वर्षीय मुकेश पुत्र कैलाश रावत की पत्नी आशा कुछ दिन पहले अपने दो बच्चे 10 वर्षीय आदित्य व सात वर्षीय आयुष को छोड़कर अपने पिता के घर चली गई थी। बताया जा रहा है कि पत्नी के साथ मुकेश ने मारपीट की थी, इसलिए पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। इसे लेकर पति मुकेश कुछ दिनों से परेशान था। गुरुवार सुबह करीब सात-आठ बजे वह अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर निकला और घर से करीब 300 मीटर दूर एक कुएं तक पहुंचा और दोनों बच्चों को कुएं में फेंककर अपने घर लौट आया।


इस दौरान उसने अपने छोटे भाई को इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि मैंने दोनों बच्चों को कुएं में फेंक दिया है और तू बचा सकता है तो बचा लें। घबराया हुआ छोटा भाई कुएं तक पहुंचा और उसने ग्रामीणों की मदद से बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटनाक्रम के बीच मुकेश ने स्वयं के शरीर में पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। इससे उसकी भी मौत हो गई। मामले में बरोठा थाना प्रभारी शैलेंद्र मुकाती का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी थी। उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पत्नी मायके में थी। इस कारण वह कुछ दिनों से परेशान था। उसने मोबाइल पर सुसाइड नोट जरूर डाला हुआ है। हमें वह प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...