- क्षेत्र का दौरा कर ली वेक्सिनेशन की जानकारी
- दिवंगतों के घर पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
बड़वाह (निप्र) - क्षेत्रीय सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के बाद अब उनके पुत्र हर्षवर्धनसिंह चौहान राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा भी करने लगे हैं। गुरुवार को हर्षवर्धनसिंह चौहान पूर्व विधायक हितेंद्रसिंह सोलंकी और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर के साथ अचानक स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचे। यहां भाजपा द्वारा लगाए गए सहायता केंद्र का जायजा लिया। मरीजों से चर्चा कर उन्हें मार्क्स भी वितरित किए। और कोरोना को लेकर सर्तकता बरतने की अपील की। साथ ही अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वैक्सीनेशन वार्ड की व्यवस्थाओं को देखा। टीकाकरण के लिए लोग परेशान न हो, इसके लिए दिशा-निर्देश दिए। मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के डॉ.अरुण दोहरे, रवि देशवाली से वैक्सीनेशन से जुड़ी जानकारी हासिल की। निरीक्षण के बाद मीडियाकर्मियों से रूबरू हुए। चर्चाकर श्री चौहान ने बताया भाजपा का सहायता केंद्र लोगो के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। टीके लगवाने आए लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। भाजपा के इस अभियान से टीकाकरण के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। इसी के साथ श्री चौहान ने कहा कि अस्पताल को पिताजी सांसद नंदकुमारसिंह चौहान द्वारा आखरी सौगात के रूप में एंबुलेंस दी गई थी। जिसमें अस्पताल के डॉक्टरों के बताए अनुसार कुछ उपकरणों की कमी है। जिन्हें जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करूंगा। निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता गुरुचरणसिंह भाटिया, रोमेश विजयवर्गीय, मंडल महामंत्री रवि एरन, महेंद्र अमई चेतन साहू, दीपक ठाकुर, महेश वर्मा, बंटी लोठ, कैलाश जाट, लाखन गड़गोती, ऋषभ जैन, समय अम्बिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
शोक संवेदना व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि-
सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्रहर्षवर्धन चौहान पूरे दिन बड़वाह क्षेत्र के दौरे पर है। गुरुवार सुबह 9:30 बजे से उनका शहर में आगमन हुआ। करीब सात मृतकों के निवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। इसमें भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण काग के काकाजी स्व.गोविंद जी काग, भाजपा नेता गणेश पटेल के पिताजी स्व.बाबूलाल जी पटेल, रघुनाथ जाट की बड़ी मां स्व.गौरा बाई जाट, कटघड़ा सरपंच अखिलेश पंवार बड़े पापा श्रीराम जी पंवार आदि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। और परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि ईश्वर परिवारजनों इस दुख की घडी संबल प्रदान करें।
Comments
Post a Comment