Skip to main content

विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन,

 


नरसिंहगढ़ (निखिल गोयल) - मध्यप्रदेश राज कर्मचारी संघ तहसील नरसिंहगढ़ शाखा के पदाधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज गुरुवार को 11ः00 बजे एसडीएम दफ्तर पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को 15 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन उन्होंने बताया कि हम कर्मचारी वैश्विक महामारी से सरकार को पूर्ण सहयोग देता है आर्थिक मामले में भी हमने पूर्ण धैर्य रखा है और हमारे कहीं कोरोना योद्धा साथी कोरोना काल में शहीद हो गए है। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ नरसिंहगढ़ जिला शाखा द्वारा 08 अप्रेल 2021 को कलेक्टर कार्यालय पर एक दिवसीय धरना देंगे ओर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उसके बाद भोपाल में 21 अप्रेल को एक दिवसीय धरना प्रांतव्यापी दिया जाएगा एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन देने में तहसील अध्यक्ष रितेश कुमार पुष्पद, सचिव अरुण शर्मा, कोषाध्यक्ष नानूराम विश्वकर्मा, उपाध्याय हरिओम मिश्रा, देवेंद्र गहलोत, सचिव मनोहर सक्सेना, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण दांगी, मंत्री हेमराज विश्वकर्मा, कार्यकारिणी अर्जुन सिंह परमार, रामप्रसाद पुष्पद, श्यामचंद्र सिंह, नगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र सेन, ललित विजयवर्गीय, भीम सिंह, शैलेंद्र सिंह झाला आदि शामिल है।

यह है 15 सूत्रीय मांगे

राजकीय कर्मचारियों की रोकी गई वेतन वृद्धि प्रारंभ कर एरियर सहित भुगतान किया जाए। केंद्र के समान महंगाई भत्ता दिया जाए। वेतनमान और योग्यता के अनुसार पदनाम दिया जाए। अनुकंपा नियुक्ति की जाए, कर्मचारियों को पदोन्नाति प्रदान की गई जो पुलिस विभाग में पदोन्नाति का आदेश हैं उसी प्रकार सभी विभागों में पदोन्नाति दी जाए। संविदा कर्मचारियों को 90% वेतन देकर लाभान्वित किया जाए और नियमितीकरण किया जाए। वेतन विसंगतियों को समाप्त पेंशन पुरानी पेंशन बहाल की जाए। चतुर्थ श्रेणी पदों पर अस्थाई कर्मियों को नियमित किया जाएगा। निचले पदों पर कार्यरत उपयंत्री की पदोन्नाति की जाए। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर वेतनमान वार्षिक वृद्धि एवं अन्य लाभ दी जाए। 30 जून को जो सेवानिवृत्त हो रहे है उन कर्मचारियों जुलाई के वेतन वृद्धि प्रदान कर सेवानिवृत्ति की जाए। नेत्र चिकित्सा सहायक का नाम अप्थेलिमक ऑफिसर किया जाए।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...