Skip to main content

24 घंटे में रिकॉर्ड 104 मौतें, मुख्य सचिव इकबाल बैंस भी संक्रमित; अशोकनगर और बैतूल में 3 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

  • पहली लहर में 42 दिन में 1 हजार मौत हुईं, दूसरी में सिर्फ 23 दिन लगे
  • कुल आंकड़ा 5 हजार के पार; अप्रैल में 1 हजार 27 लोग काेराना की जंग हारे


भोपाल (ब्यूरो) - कोरोना की दूसरी लहर में दिन पर दिन जानलेवा होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 104 मरीजों की मौत हुई हैं। अप्रैल के 23 दिनों में 1,027 लोग कोरोना की जंग हार चुके हैं। इनमें 729 मौतें तो पिछले 10 दिन में ही रिकॉर्ड की गईं। पहली लहर की पीक में हुई मौतों से यह संख्या लगभग दोगुनी है। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस कोरोना संक्रमित हो गए हैं। अब वे होम आइसोलेशन रह कर इलाज करा रहे हैं। सितंबर में कोरोना से 663 लोगों की जान गई थी। यह सरकारी आंकड़ा है, लेकिन श्मशान में कोरोना प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार किए जाने वाले शवों की संख्या कई गुना ज्यादा है। इधर, बेकाबू होते कोरोना को रोकने के लिए अशोकनगर और बैतूल में 3 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। ये निर्णय शनिवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में लिया गया। दोनों जगह पहले 26 अप्रैल तक लॉकडाउन था। वहीं, अनूपपुर में पहले से ही 3 मई तक लॉकडाउन है।

ऑक्सीजन की कमी मौत की बड़ी वजह

कोरोना मरीजों की मौत की बड़ी वजह ऑक्सीजन कमी बनी। जबलपुर, भोपाल, शहडोल, ग्वालियर में ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं होने से आधा सैकड़ा मौतें हुईं। सरकार का दावा है कि ऑक्सीजन की आपूर्ति पर्याप्त है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने शुक्रवार को कहा था कि प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

बड़े शहरों में भी ऑक्सीजन के लिए हाहाकार

भोपाल, इंदौर जैसे बड़े शहरों के अस्पतालों में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार है। मरीज के परिजन अपने स्तर पर ऑक्सीजन के लिए भटक रहे हैं। हालांकि सरकार का दावा है कि प्रदेश में मांग के अनुरूप आपूर्ति हो रही है। 7 दिन से रोजाना 70 से 75 लोगों की मौत हो रही है, लेकिन शुक्रवार को आंकड़ा 100 के पार हो गया।

12,919 नए संक्रमित मिले

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,919 नए संक्रमित मिले, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 11,091 रही। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 85 हजार 703 और स्वस्थ्य होने वालों का आंकड़ा 3 लाख 91 हजार 299 हो गया है। प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट 23% बनी हुई है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...