Skip to main content

मध्य प्रदेश में आक्सीजन टैंकरों का परिवहन करेंगे वायु सेना के विमान



भोपाल (ब्यूरो) - भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में आक्सीजन टैंकरों के परिवहन में मदद की जाएगी। इसके लिए प्रस्तावित रूट भी तैयार कर‍ लिया गया है। इंदौर-जामनगर आक्सीजन एयर रुट के बाद अब ग्वालियर-रांची और भोपाल-रांची आक्सीजन एयर रुट से आक्सीजन की सप्लाई मध्य प्रदेश को की जाएगी। मध्य प्रदेश से खाली आक्सीजन सिलेंडर वायुसेना के विमान से भोपाल ग्वालियर से रांची जाएंगे और वहां से सड़क मार्ग से भरे टैंकर वापस आएंगे। इधर इंदौर शहर में आक्सीजन उपलब्ध करवाने के लिए मदद कर रही वायुसेना ने अपने विमान को लगातार दूसरे दिन इंदौर भेजा। जामनगर से आया सी 17 विमान यहां से खाली टेंकर को लेकर जामनगर के लिए रवाना हुआ। वहां से आक्सीजन लेकर टेंकर सड़क मार्ग से वापस आएगा। संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक विमान रोजाना आएगा।

                  इंदौर एयरपोर्ट डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया कि शनिवार को लगातार दूसरे दिन जामनगर से यह विमान इंदौर आया। जामनगर से विमान दोपहर 2.41 बजे इंदौर पहुंचा और करीब 30 टन क्षमता का खाली टैंकर लोड कर शाम 4.32 बजे वापस रवाना हुआ। शुक्रवार को विमान आने के बाद भी टैंकर उसमें लोड नहीं हो पा रहा था। टैंकर के पीछे मडगार्ड बंपर विमान के नीचे फ्लेप से टकरा रहे थे। इस परेशानी को देखते हुए एयरपोर्ट की सिविल विभाग की टीम ने इन्हें काट दिया था। इसके बाद टैंकर विमान में लोड हो सका था। शनिवार को ऐसा ना हो इसके लिए एयरपोर्ट की टीम ने पहले ही प्रशासन की टीम को टैंकर की सही साइज की जानकारी दे दी गई थी। शुक्रवार को इसे लोड करने में करीब साढे तीन घंटे से अधिक का समय लग गया था। सान्याल ने बताया कि संभावना है कि अगले कुछ दिनों तक रोजाना एक विमान इंदौर आकर एक खाली टैंकर को लेकर जामनगर जाएगा।

समय बच रहा

जानकारी के अनुसार विमान से टेंकर भेजने में केवल एक घंटे का समय लग रहा है। जबकि सड़क मार्ग से जाने में 14 घंटे से अधिक का समय लग जाता है। इस तरह से साइड का टाइम बच रहा है। जामनगर से इंदौर को हर दिन 150 टन आक्सीजन मिल रही है । इसी को जल्दी लाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...