खरगोन (पंकज ठाकुर) - के नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण मंत्री और जिले के कोरोना प्रभारी मंत्री श्री हरदीप सिंह डंग ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. दिव्येश वर्मा से जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी ली। साथ ही भोजन की व्यवस्था तथा खाली बेड के बारे में विस्तार से जाना। सिविल सर्जन डॉ. वर्मा ने अस्पताल में कुल वार्ड तथा उनमें कोविड के मरीजों की जानकारी देते हुए कहां की यहां कुल 382 बेड है। इसमें 12 आईसीयू भी शामिल है। इससे पूर्व मंत्री श्री डंग ने शहर के मुख्य मार्गों से होकर शहर की स्थितियों का जायजा भी लिया। उन्होंने बस स्टेंड से होकर शहर के तालाब चौक और मोहन टॉकीज से पोस्ट ऑफिस चौराहा तक मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने फीवर क्लीनिक और प्रपोस्ड वैक्सीन सेंटर के स्थान भी देखें। मंत्री श्री डंग क्षेत्रीय विधायक श्री रवि जोशी के आग्रह पर उनके घर पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने खरगोन शहर की वस्तु स्थिति पर चर्चा की। विधायक श्री जोशी ने शहर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान पूर्व विधायक श्री बाबूलाल महाजन, पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्रसिंह चौहान, एएसपी डॉ. नीरज चौरसिया, एसडीएम सत्येंद्रसिंह एवं एसडीओपी रोहितसिंह अलावा उपस्थित रहे।
उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...
Comments
Post a Comment