Skip to main content

सूर्या कंपनी ने प्लांट बंद कर ऑक्सीजन दी तो प्रद्युम्न सिंह हाथ जोड़ घुटनों के बल बैठ गए

 ऊर्जा मंत्री रात भर लोगों को मरते, तड़पते देख हुए भावुक 


ग्वालियर (ब्यूरो) - ग्वालियर में कोरोना महामारी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार-शनिवार की वो रात खौफनाक थी, जब सैकड़ों लोग ऑक्सीजन नहीं मिलने से तड़प रहे थे। उनकी सांसें उखड़ रही थीं। कुछ ने तो दम भी तोड़ दिया। बेबस ऊर्जा मंत्री प्रदयुम्न सिंह तोमर, कलेक्टर और एसपी हर संभव मदद के लिए हाथ-पैर मार रहे थे, पर कुछ नहीं कर पा रहे थे। सुबह जब मालनपुर स्थित एलईडी बल्ब बनाने वाली सूर्या कंपनी ने अपना प्लांट का काम बंद कर ऑक्सीजन प्लांट के द्वार लोगों की मदद में खोल दिए, तो मंत्री तोमर की जान में जान आई। उनसे रहा नहीं गया। ऊर्जा मंत्री ने अपना सिर कंपनी प्रबंधन के सामने झुका दिया। ग्वालियर में लगातार कोरोना संक्रमितों और मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इसके चलते अस्पतालों में बेड की संख्या, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत भी बढ़ने लगी है।शुक्रवार को जेएएच के मेडिसिन विभाग के साथ ही पांच प्राइवेट कोविड हॉस्पिटल में अचानक ऑक्सीजन खत्म होने से हाहाकार मच गया। जैसे ही, अस्पतालों से हंगामा और ऑक्सीजन की कमी की खबरें आना शुरू हुईं, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर सड़कों पर निकल आए। प्राइवेट हॉस्पिटल, उसके बाद कोविड हॉस्पिटल और JAH पहुंचे। यहां लोगों को ऑक्सीजन के लिए भागते और तड़पते देखा। साथ में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह व एसपी अमित सांघी भी थे। तीनों लगातार ऑक्सीजन के लिए प्रयास करते रहे। वेल्डर, ट्रांसपोर्ट नगर में व्यापारियों से लेकर कई जगह ऑक्सीजन सिलेंडर अरेंज किए। शुक्रवार रात लोगों की चीख के सामने बेबस नजर आ रहे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार सुबह मालनपुर सूर्या कंपनी पहुंचकर ऑक्सीजन की व्यवस्था की। कंपनी के प्रबंधक दल के सदस्यों एम बैहरा व अन्य ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के कहने पर प्लांट पर काम बंद कराकर ऑक्सीजन प्लांट के मुंह आम लोगों की मदद के लिए खोल दिए। जब तक ऑक्सीजन की स्थिति नहीं सुधरती, कंपनी की ओर से 250 सिलेंडर दिए जाएंगे। इसका उपयोग ऊर्जा मंत्री ग्वालियर, भिंड व मुरैना के लिए करेंगे। सूर्या कंपनी के इस फैसले के बाद ऊर्जा मंत्री ने उनका आभार माना।

Comments

Unknown said…
Yh lachari kyo mantri jee sarkaar apni h or sab pr adhikar aapna h aap chao to kya nahi ho sakta...rato raat mai oxition ki campniya khadi kar sakte hai..or her hotel ko Hospital or dharamshala.or college or school ko Hospital mai change kar sakte h ..kon mana kar sakta h is sankat ki ghadi mai aapna power use to karo fir dekho corona kya chije hai...koi bhi private Hospital ka bill bina government ki permission ke koi Hospital paisent se le nahi sakta or tetmaint ko mana kar nahi sakta....
Sorry...maaf karna desh ki haalat dekhkar or hamare mantri ki baibbsi ke karn yh bolnapada......

Popular posts from this blog

लगातार ठिकाना बदल रहा आरोपी, मुंबई क्राईम ब्रांच की उज्जैन और ओंकारेश्वर में ताबड़तोड़ छापेमारी

उज्जैन (ब्यूरो) - एनसीपी नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल एक आरोपी की तलाश में मुंबई पुलिस की टीम मध्यप्रदेश पहुंची है। पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में और लोगों के शामिल होने का संदेह है। एक पुलिस अधिकारी ने मुताबिक, मुंबई पुलिस की एक टीम मध्यप्रदेश पुलिस के साथ मिलकर आरोपी शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा (जो उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है) की तलाश कर रही है। ऐसी आशंका है कि वह मध्यप्रदेश में छिपा हो सकता है और उसे मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले और ओंकारेश्वर (खंडवा) में खोजा जा रहा है। रविवार शाम 7:30 बजे तक किसी का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने दावा किया कि संदिग्ध आरोपी संभवत: लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है। दो आरोपी गिरफ्तार क्राइम ब्रांच अधिकारी ने रविवार शाम को मुंबई में मीडिया को बताया, मुंबई पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं, जिन्हें महाराष्ट्र से बाहर भेजा गया है और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि शूटरों को किसने रसद सहायता प्रदान की? पुलिस ने अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों से दो पिस्तौल और 28 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं...

हनुवंतिया रिसॉर्ट में रुके दंपती के जलाशय में मिले शव, जांच जारी

खंडवा (ब्यूरो) - पुनासा ब्लॉक स्थित मिनी गोवा कहे जाने वाले पर्यटन स्थल हनुमंतिया में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सोमवार को पानी पर तैरते हुए दो शव नजर आए, जिसे देख मौके पर मौजूद पर्यटन विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मूंदी थाना पुलिस सहित बीड चौकी पुलिस को इसकी सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। शवों की पहचान भगवान सिंह धाकड़ (66) और उनकी पत्नी सुनीता बाई (इंदौर निवासी) थे, जो रिलायंस कंपनी में जनरल मैनेजर पद से रिटायर हुए थे। वे पत्नी के साथ हनुवंतिया घूमने आए थे। जिन्होंने ऑनलाइन ही यहां की बुकिंग की थी और इस दौरान वे यहां बने कॉटेज में ही रुके थे।  हनुवंतिया में दंपती की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक भगवानसिंह का साला और भतीजा अपने परिवार के साथ हनुवंतिया पहुंचे। दंपती की दो बेटियां अमेरिका में डॉक्टर हैं। वे दोनों दो दिन के ट्रिप पर हनुवंतिया आए थे और सोमवार शाम को इंदौर लौटने वाले थे, लेकिन तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। सोमवार सुबह एमपीटी रिसॉर्ट के मैन...

एमपी कांग्रेस में घमासान : पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पर बड़ा आरोप, इंदौर कांग्रेस अध्यक्ष ने लिखी चिट्ठी

इंदौर (ब्यूरो) - मध्य प्रदेश कांग्रेस में घमासान जारी है। अब इसके दायरे में पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी आ गए हैं। इंदौर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय पर बड़ा आरोप लगाया और इसको लेकर एक पत्र भी लिखा। देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह पर उन्हें अपमानित करने का आरोप लगाया है। उनका यह भी कहना है कि उस समय तो मैंने कुछ नहीं कहा लेकिन इस अपमान के जवाब में मैंने एक पत्र लिखा और उसे दिग्विजय सिंह की जेब में रख दिया।   देवेन्द्र यादव ने दिग्विजय सिंह को लिखे पत्र में कहा कि आपने बीजेपी के खिलाफ आंदोलन की जानकारी देते हुए कहा था कि पहले लोकसभा, विधानसभा और वार्ड जीतो। मैं बताना चाहता हूं कि आप के उम्मीदवार अक्षय बम जो 3 महीने पहले सक्रिय थे, अब बीजेपी में हैं। राजा मंधवानी, पार्षद अर्चना राठौड़ भी भाजपा में शामिल हुए लेकिन मैं भाजपा के खिलाफ लगातार आंदोलन करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।  दरअसल दशहरे पर इंदौर में दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की। इसी दौरान देवेन्द्र यादव भी उनसे मिलने पहुंचे।...